Big breaking :-बदरीनाथ धाम में बदला मौसम, ऊंची चोटियों पर बारिश-बर्फबारी, बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-बदरीनाथ धाम में बदला मौसम, ऊंची चोटियों पर बारिश-बर्फबारी, बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद

बदरीनाथ धाम में बदला मौसम, ऊंची चोटियों पर बारिश-बर्फबारी, बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद

बदरीनाथ धाम में मौसम का मिजाज बदला और ऊंची चोटियों में बारिश-बर्फबारी हुई।

Uttarakhand Weather: बदरीनाथ धाम में बदला मौसम, ऊंची चोटियों पर बारिश-बर्फबारी

बीते कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदला। बदरीनाथ धाम में बारिश-बर्फबारी से मौसम में ठंडक आ गई। मौसम विभाग की ओर से आज कई जिलों में बारिश के साथ अंधड़ की चेतावनी जारी की गई थी।

विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और 4400 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई थी। देर शाम बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई।

निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top