Big breaking :-केदारनाथ मार्ग पर महाराष्ट्र के यात्रियों का वाहन खाई में गिरा,चालक सहित तीन महिला यात्री थी सवार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-केदारनाथ मार्ग पर महाराष्ट्र के यात्रियों का वाहन खाई में गिरा,चालक सहित तीन महिला यात्री थी सवार

केदारनाथ मार्ग पर महाराष्ट्र के यात्रियों का वाहन खाई में गिरा,चालक सहित तीन महिला यात्री थी सवार

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हादसा हो गया। महाराष्ट्र के यात्रियों का वाहन खाई में गिर गया।

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर महाराष्ट्र के यात्रियों का वाहन हादसे का शिकार हो गया। वाहन में चालक समेत तीन महिला सवार थी। पुलिस की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

शनिवार को गुप्तकाशी से आगे जुरानी बैरियर से लगभग 50 मीटर पीछे एक कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही यातायात टीम ने अलर्ट जारी किया गया। इसके बाद यातायात निरीक्षक, इंटरसेप्टर टीम, कोतवाली गुप्तकाशी पुलिस और चौकी फाटा के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे। खराब मौसम और दुर्गम इलाके के बावजूद पुलिस और यातायात टीम ने समन्वय के साथ तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

कार में सवार चालक सहित तीन महिला यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। घायल तीनों महिलाएं महाराष्ट्र की निवासी हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top