Big breaking :-एसएसपी दून के निर्देशन में अपराधियों पर भारी पडता दून पुलिस का आपरेशन प्रहार। - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-एसएसपी दून के निर्देशन में अपराधियों पर भारी पडता दून पुलिस का आपरेशन प्रहार।

 

*आपरेशन प्रहार:*

*एसएसपी दून के निर्देशन में अपराधियों पर भारी पडता दून पुलिस का आपरेशन प्रहार।*

*पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर किया अनावरण।*

*नशे की लत एंव बुलेट के शौक ने अभियुक्त को पहुंचाया सलाखों के पीछे।*

*घटना को अंजाम देने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*

*कोतवाली पटेलनगर*

दिनाँक 20-04-2026 को वादी वसीम निवासी पंजाबी काँलोनी कोतवाली पटेलनगर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर देहरादून पर एक तहरीर दी कि अज्ञात अभियुक्त द्वारा उनकी मोटर साईकिल रायल इन्फील्ड संख्या: यू0के0-07-एचजे-1312 रंग काला को चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-252/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन कर संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिया एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक 21-04-2026 को चन्द्रमणी आर्मी ग्राउण्ड के पास से 01 अभियुक्त: सरफराज पुत्र मौ0 अली को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से वादी द्वारा चोरी की गयी मोटर साईकिल राँयल इन्फील्ड सख्ंया: यू0के0-07-एचजे-1312 रंग काला बरामद की गयी। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदि है तथा उसे बुलेट चलाने का शौक है। अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* सरफराज पुत्र मौ0 अली निवासी नगला इमरती बडी मस्जिद के पास रुडकी हरिद्वार उम्र 30 वर्ष

*बरामदगी:*
01: घटना में चोरी की गई राँयल ईन्फील्ड मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-एचजे-1312 रंग काला

*पुलिस टीम*
1-निरीक्षक विनोद सिंह गुँसाई प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर
2-अ0उ0नि0 सर्वेश कुमार
3-का0 सोमपाल
4-का0 विरेन्द्र ग्वाल

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top