*आपरेशन प्रहार*
*एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर आपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजती दून पुलिस*
*एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने वाले 04 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।*
*कोतवाली पटेलनगर*
दिनाँक 20-04-2026 को वादी दिपान्शु अरोडा पुत्र नीरज अरोडा नासी दयानन्द नगर शामली उ0प्र0 द्वारा कोतवाली पटेलनगर देहरादून पर आकर एक तहरीर दी गयी कि 04 अभियुक्तों 01-मानव गुप्ता 02- आयुष 03-हिमान्शु तथा 04- ओम द्वारा वादी के भाई हिमान्शु अरोडा के साथ मारपीट कर उन पर जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से हमला किया गया । तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर *मु0अ0सं0-253/2026 धारा 109 (1) बीएनएस* का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये । निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सुरागरसी पतारसी कर मुखबिर की सूचना पर दिनाँक 21-04-2026 को घटना में नामजद 04 अभियुक्तों 01-मानव गुप्ता पुत्र राजू गुप्ता 02- ओम सिंह पुत्र अनुज सिहं 03-आयुष पवाँर पुत्र सतीश पवाँर तथा 04-हिमान्शु सिंह पुत्र बहोरण सिंह को काला ग्राउण्ड पटेलनगर से गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
1- मानव गुप्ता पुत्र राजू गुप्ता निवासी ब्राह्मणवाला निकट आलम डाक्टर रफी दुकान पटलेगनर मूल फतेहगंज पूर्वी थाना बीरपुर जिला बरेली उ0प्र0 उम्र 20 वर्ष
2- ओम सिंह पुत्र अनुज सिहं निवासी गली नम्बर 02 ब्रह्मपुरी निकट शिव मन्दिर पटेलनगर मूलपता कोटरा थाना बिहानी जिला हरदोई उम्र 19 वर्ष,
3- आयुष पवाँर पुत्र सतीश पवाँर निवासी 510 ब्रह्मपुरी थाना पटेलनगर देहरादून मूल पता केसुन्दर थाना पौडी जिला पौडी गढवाल उम्र 21 वर्ष,
4- हिमान्शु सिंह पुत्र बहोरण सिंह निवासी ब्रह्ममपुरी निकट शिवमन्दिर पटेलनगर देहरादून मूलपता बिहानी थाना बिहानी जिला हरदोई उ0प्र0 उम्र 22 वर्ष
*पुलिस टीम:*
1- निरीक्षक विनोद सिंह गुँसाई प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर
2-उ0नि0 प्रवीण पुण्डीर चौकी प्रभारी बाजार
3-उ0नि0 ओमवीर सिंह
4-हे0का0 सुशील कुमार
5-का0 विकास कुमार
6-का0 राजदीप मलिक
7-का0 प्रवीण कुमार
8-का0 नितिन सैनी
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





