Big breaking :-श्री केदारनाथ धाम में बिना अनुमति ड्रोन संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित, सुरक्षा व हेली सेवाओं के सुचारु संचालन हेतु प्रशासन सख्त - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-श्री केदारनाथ धाम में बिना अनुमति ड्रोन संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित, सुरक्षा व हेली सेवाओं के सुचारु संचालन हेतु प्रशासन सख्त

 

श्री केदारनाथ धाम में बिना अनुमति ड्रोन संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित, सुरक्षा व हेली सेवाओं के सुचारु संचालन हेतु प्रशासन सख्त

कल 22 अप्रैल 2026 को प्रातः श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाने हैं। इस अवसर पर धाम क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है, श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं हेली सेवाओं के सुरक्षित व निर्बाध संचालन को ध्यान में रखते हुए धाम क्षेत्र को ड्रोन हेतु नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में बिना प्रशासन की पूर्व अनुमति (NOC) के ड्रोन उड़ाना पूर्णतः प्रतिबंधित है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति के ड्रोन का उपयोग करता हुआ पाया जाता है, तो संबंधित ड्रोन को तत्काल जब्त किया जाएगा तथा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध जुर्माना सहित आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

आज भी धाम क्षेत्र एवं मंदिर परिसर के समीप बिना अनुमति के उड़ाए जा रहे 2 ड्रोन को पुलिस द्वारा जब्त किया गया है, जो कि नियमों के उल्लंघन का गंभीर मामला है।

प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा बिना अनुमति ड्रोन संचालन से परहेज करें, जिससे यात्रा सुरक्षित, सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सक

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top