Big Breaking :-जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big Breaking :-जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ

 

*जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ*

*वीवीआईपी रूट तथा कार्यक्रम स्थल पर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश*

*कार्यक्रम स्थल व उसके आस-पास के क्षेत्रों में ड्रोन का संचालन पूर्ण रूप से रहेगा प्रतिबन्धित*

*ब्रीफिंग*

दिनांक 23-04-2026 को जनपद देहरादून में प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा में नियुक्त किये गये समस्त पुलिस बल की आज दिनांक 21-04-2026 को पुलिस महानिरीक्षक, गढवाल परिक्षेत्र व अन्य उच्चाधिकारी गणों द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम हेतु किये गये सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा करते हुए वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य में सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को सजग एवं सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

ब्रीफिंग में पुलिस महानिरीक्षक, गढवाल परिक्षेत्र तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उपस्थित पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए बताया कि सभी अधिकारी/कर्मचारी ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से 03 घण्टे पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर, अपनी ड्यूटी के सम्बन्ध में अपने प्रभारी अधिकारी से जानकारी प्राप्त कर ले तथा ड्यूटी स्थल व उसके आस-पास के स्थानों को भली-भांति चैक कर लिया जाये। ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने साथ पहचान पत्र तथा ड्यूटी कार्ड अवश्य रखे।

सभी नोडल पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह सादे व वर्दी में लगने वाले समस्त पुलिस बल की पहचान कर उनके ड्यूटी कार्ड चैक करते हुए उन्हें ड्यूटी के सम्बन्ध में भली भांति ब्रीफ कर लें तथा इस बात को सुनिश्चित कर लें कि ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण अपने ड्यूटी स्थल को छोडकर किसी एक स्थान पर एकत्रित न हों।

वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक व्यक्ति के सत्यापन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये साथ ही कार्यक्रम से पूर्व उनकी प्रापर चैकिंग/फ्रिक्सिंग करने के उपरान्त ही उन्हें उक्त कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने की अनुमति दी जाये। वीवीआईपी रूट व उसके आस-पास के क्षेत्रों में सदिंग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु सघन चैकिंग सुनिश्चित करते हुए वी0वी0आई0पी0 रूट पर पडने वाली हाई राइज बिल्डिंग्स में रहने वाले लोगों के शतप्रतिशत सत्यापन की कार्यवाही करते हुए रूट पर मौजूद हाईराइज बिल्डिंग के साथ-साथ, पानी की टंकियो, फ्लाई ओवर आदि स्थानो की बी0डी0एस0 तथा डॉग स्कवॉड टीम से सघन चेकिंग कराते हुए उक्त स्थानों पर आवश्यक पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाये।

ड्यूटी पर नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारी अपने आस-पास के स्थान को भली-भांति चैक करते हुए इस बात को सुनिश्चित कर लें कि उनके आस-पास तय कार्यक्रम के अतिरिक्त किसी भी प्रकार की कोई नई गतिविधि न हो।
मुख्य कार्यक्रम स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों व उनके वाहनो को ही विधिवत चेकिंग/फ्रिस्किंग के बाद ही जाने की अनुमति दी जाए। साथ ही वीवीआईपी से मिलने वाले व्यक्तियों पर भी सुरक्षा के पहलू से सतर्क दृष्टि रखी जाये तथा पूर्व में नामित व्यक्तियों को ही एन्टी सबोटाज चौकिंग के पश्चात कार्यक्रम स्थल में जाने की अनुमति दी जाये।

कार्यक्रम स्थल में आमजन के प्रवेश तथा निकासी हेतु बनाये गये प्वांइटों पर डीएफएमडी तथा एचएचएमडी की सहायता से प्रत्येक व्यक्ति को भली-भांति चेक करने के उपरान्त ही पूर्व निर्धारित स्थानों पर बैठने की अनुमति दी जाये, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि अनावश्यक रूप से कोई भी व्यक्ति बैरिकेडिंग आदि के ऊपर खडा न हो। कार्यक्रम समाप्ति के उपरान्त उपस्थित भीड के अति उत्साह में वीवीआईपी की ओर जाने अथवा एक साथ बाहर निकलने की स्थिति में किसी प्रकार की भगदड़ होने की सम्भावना के दृष्टिगत नियुक्त पुलिस बल को लाउड हेलरों के माध्यम से लोगो को संयमित होकर कार्यक्रम स्थल से बाहर जाने तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पूर्व से ही सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

इसके अतिरिक्त ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न किया जाए और न ही बिना बताये अपने ड्यूटी प्वांईट को छोडा जाये। ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित पुलिस कर्मी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वीवीआईपी भ्रमण के दौरान कार्यक्रम स्थल व उसके आस-पास के क्षेत्र में ड्रोन का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा, इस दौरान किसी को भी उक्त क्षेत्र में ड्रोन उडाने की अनुमति नहीं होगी।

कार्यक्रम स्थल पर आने वाले वी0आई0पी, आम जनमानस तथा डयूटीरत पुलिस कर्मियों के वाहनो को पूर्व में चिन्हित किये गये पार्किंग स्थलो पर ही पार्क करवाया जाये, किसी भी दशा में कोई भी वाहन अनावश्यक रूप से मुख्य मार्ग पर खडा न रहें, जिससे कार्यक्रम स्थल व आसपास किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो सके।

इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में धर्मशालाओं, होटलो, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर चौकिंग अभियान चलाकर बाहरी एंव संदिग्ध व्यक्तियो से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

ब्रीफिंग में श्री राजीव स्वरूप पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र, श्रीमती तृप्ति भट्ट अपर सचिव गृह/ एस एस पी फायर, श्री राम चन्द राजगुरू एसएसपी अपराध एंव कानून व्यवस्था, श्री प्रमेन्द्र डोभाल (एसएसपी देहरादून) तथा ड्यूटी में नियुक्त अन्य राजपत्रित अधिकारीगण व पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top