ऊधम सिंह नगर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SSP अजय गणपति का सख्त कदम
ऊधम सिंह नगर में कानून व्यवस्था को मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए एसएसपी अजय गणपति ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात पुलिसकर्मियों का व्यापक स्तर पर तबादला किया गया है।

ऊधम सिंह नगर जनपद में पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने अहम कदम उठाया है। उनके निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में लंबे समय से जमे पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से बदलाव किया गया है।एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि एक ही स्थान पर लंबे समय तक तैनाती से कार्यप्रणाली में शिथिलता आ जाती है और कई बार स्थानीय स्तर पर अनुचित तालमेल विकसित होने की आशंका रहती है। ऐसे में यह फेरबदल जरूरी था ताकि पुलिसिंग में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।उन्होंने कहा कि इस निर्णय से पुलिसकर्मियों में नई ऊर्जा और सजगता आएगी, जिससे अपराध नियंत्रण के साथ-साथ खुफिया तंत्र भी मजबूत होगा। लगातार बदलते कार्यक्षेत्र से पुलिसकर्मी अधिक सतर्क रहेंगे और क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर प्रभावी नजर रख सकेंगे।एसएसपी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मी अपने नए तैनाती स्थल पर तुरंत कार्यभार ग्रहण करें और पूरी ईमानदारी तथा कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाएं।उन्होंने स्पष्ट किया कि हर फरियादी की शिकायत का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है और आम जनता का भरोसा बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है।इस प्रशासनिक फेरबदल को जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





