*छात्रों के बीच पहुँचकर दून पुलिस ने चलाई जागरूकता की पाठशाला।*
*साइबर अपराधों से बचाव की जानकारियां देकर किया जागरूक*
*एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा लगातार आम जनमानस / छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिये चलाया जा रहा जागरूकता अभियान*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वर्तमान समय में बड़ते साइबर अपराधों से बचाव हेतु आम जनमानस को जागरूक किये जाने हेतु सभी अधीनस्थों को जागरूकता अभियान चलाये जाने के निर्देश निर्गत किये गये हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनांक: 18-04-26 को साइबर क्राइम सेल देहरादून द्वारा रायपुर क्षेत्रान्तर्गत साईंग्रेस अकैडमी इंटरनेशनल स्कूल में जागरुकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान उपस्थित छात्र/छात्राओं, अध्यापकगणो को साइबर अपराधों एवं उससे बचाव के तरीकों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र/छात्राओं को साइबर अपराधों से बचने के उपायों की जानकारी देते हुए उन्हें अनजान कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करना एवं सोशल मीडिया पर निजी जानकारी देना गंभीर अपराध का कारण बन सकता है के संबंध में विस्तृत जानकारियां देते हुए उन्हें सकारात्मक सोच एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





