*ऑपरेशन प्रहार*
*कोतवाली डोईवाला*
*दून पुलिस का नशा तस्करो पर प्रहार, “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत 01 शातिर चरस तस्कर गिरफ्तार*
*अभियुक्त के कब्जे से 115 ग्राम अवैध चरस बरामद*
*गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व मे भी मादक पदार्थ की तस्करी सहित अन्य अपराधो मे जा चुका है जेल*
मा0मुख्य मंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि के विज़न को सार्थक सिद्ध किये जाने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वर्तमान मे प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को नशे पर प्रभावी अंकुश लगाने व मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले असमाजिक तत्वो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
निर्देशो के अनुपालन मे कोतवाली डोईवाला पर गठित टीम द्वारा दिनांक 17.04.26 को चेकिंग के दौरान राजीवनगर तिराहा डोईवाला के पास से एक अभियुक्त मौ0 साहिल पुत्र स्व0 रियात अली निवाली ग्राम नियामवाला डोईवाला देहरादून उम्र 28 वर्ष को 115 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली डोईवाला पर *मु0अ0सं0-122/2026 धारा 8/20 NDPS ACT* का अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
मौ0 साहिल पुत्र स्व0 रियात अली निवाली ग्राम नियामवाला डोईवाला देहरादून उम्र 28 वर्ष ।
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त साहिल*
01- मु0अ0सं0–306/2025 धारा- 305A/317(2)/3(5) बीएनएस
02- मु0अ0स0- 227/2020 धारा- 8/21/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट
03- मु0अ0स0 52/2019 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट
04- मु0अ0स0- 122/2020 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट
*पुलिस टीम*
01 : अ0उ0नि0 वीरेन्द्र सिंह नेगी
02 : हे0का0 अनिल कुमार
03 : का0 सोविन्द्र कुमार
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





