*कोतवाली विकासनगर*
*चार धाम यात्रा के सुगम एवं सुचारू संचालन हेतु दून पुलिस ने कसी कमर।*
*यात्रा मार्ग से अस्थाई अतिक्रमण हटाते हुए यात्रा हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सहायतार्थ यात्रा मार्ग पर लगाये साईन बोर्ड।*
आगामी यात्रा/पर्यटक सीजन के दौरान श्रद्वालुओं एवं पर्यटकों के जनपद मेंआवागमन की सम्भावना के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में पडने वाले यात्रा मार्गो पर यातायात के सुचारू संचालन एवं आम जनमानस को असुविधा से बचाने हेतु यात्रा मार्गों से अस्थाई अतिक्रमण को हटाते हुए मार्गों पर यातायात के सुचारू संचालन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

दिये गये निर्दशों के अनुपालन में आज दिनांक: 19-04-26 को कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में पुलिस टीमों द्वारा हरबर्टपुर से कटापत्थर तक के बीच यात्रा मार्ग से अस्थाई अतिक्रमण तथा अनावश्य रूप से खडे वाहनों को हटाते हुए आवश्यक सूचनाओं से सम्बन्धित साइन बोर्ड लगाये गये। साथ ही जिन स्थानो पर यात्रा मार्ग निर्माण कार्य के चलते यातायात के अवरूद्ध होने की सम्भावना है, ऐसे स्थानों पर सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं से समन्वय स्थापित करते हुए उन्हें समय से निर्माण कार्य पूर्ण करते हुए मार्गों के सुचारू संचालन हेतु निर्देश दिये गये। मार्गों पर अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों को भविष्य में इस प्रकार के आचरण की पुनरावृत्ति करने पर उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु हिदायत दी गई।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





