Big breaking :-पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला गंभीर रूप से घायल करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला गंभीर रूप से घायल करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

*कोतवाली डोईवाला*

*पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला गंभीर रूप से घायल करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार,*

*उपचार के दौरान घायल महिला की हुई मृत्यू।*

*अभियुक्त के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त चाकू बरामद।*

*अभियुक्त को धारा : 103(1) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर भेजा जेल।*

दिनाकं 17-04-2026 को श्री विवेक पुत्र नारायण हाल निवासी पाल मौहल्ला जौलीग्रान्ट डोईवाला देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर सूचना दी गई कि किसी बात को लेकर उनके जीजा गोपाल व उनकी बहन प्रतिमा का आपस में झगडा हो गया तथा झगडे के दौरान उनके जीजा द्वारा उनकी बहन प्रतिमा उम्र 30 वर्ष के पेट मे चाकू मार दिया गया, जिससे वादी की बहन गम्भीर रूप से घायल हो गई तथा उसे इलाज हेतु हिमालय अस्पताल जौलीग्रान्ट मे भर्ती कराया गया । वादी के प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0 121/26 धारा 109 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की सवेंदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। दिये गये निर्देशों पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त गोपाल पुत्र गौरसिल निवासी नागरिया कालोनी थाना अमरिया जनपद पीलीभीत उ0प्र0 हाल पाल मोहल्ला जॉलीग्रांट उम्र- 39 वर्ष को घटना में प्रयुक्त चाकू सहित जौलीग्रान्ट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
उपचार के दौरान पीड़िता प्रतिमा की मृत्यु हो गई है जिसके आधार पर अभियोग उपरोक्त मे धारा 103 (1) बीएनएस मे परिवर्तित किया गया एवं मृतका का पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही प्रचलित है । अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर मा0 न्यायालय के आदेशानुसार जिला कारागार सुदधोवाला भेजा गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
गोपाल पुत्र गौरसिल निवासी नागरिया कालोनी थाना अमरिया जनपद पीलीभीत उ0प्र0 हाल पाल मोहल्ला जॉलीग्रांट उम्र 39 वर्ष

*बरामदगी:* घटना में प्रयुक्त चाकू

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top