*कर्तव्यों के निर्वहन के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं में भी दून पुलिस का स्वर्णिम प्रदर्शन।*
*आई0आर0बी0 प्रथम वाहिनी बैलपडाव रामनगर में आयोजित तृतीय प्रादेशित जनपदीय/वाहिनी पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर( वेटलिफ्टिंग पावर लिफ्टिंग एवं योगा) प्रतियोगिता-2026 में दून पुलिस कर्मियों का स्वर्णिम प्रदर्शन।*
*योगा तथा वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर किया कांस्य पदक पर कब्जा।*

दिनांक: 17-04-26 से 19-04-26 तक आई0आर0बी0 प्रथम वाहिनी रामनगर नैनीताल में आयोजित *तृतीय प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर( वेटलिफ्टिंग पावर लिफ्टिंग एवं योगा) प्रतियोगिता-2026* दून पुलिस टीम की म0कां0किरन द्वारा वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता तथा म0कां0 प्रिया द्वारा योगा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए कांस्य पदक पर अपना कब्जा किया गया ।
आज दिनांक: 24-04-26 को पदक विजेता महिला आरक्षियों द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से शिष्टाचार भेंट की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रतियोगिता के दौरान स्वर्णिम प्रदर्शन करने वाली दोनो महिला पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में होने वाली प्रतियोगिता में भी स्वर्णिम प्रदर्शन किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
*विवरण:*
*01: म0कां0 ना0पु0 किरन: वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक*
*02: म0कां0 ना0पु0 प्रिया: योगा प्रतियोगिता में कांस्य पदक*
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





