*आपरेशन प्रहार:*
*कोतवाली पटेलनगर*
*महिला तथा बाल अपराधियों पर भारी पडता दून पुलिस का आपरेशन प्रहार ।*
*नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने तथा दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।*
*एसएसपी दून के निर्देशन में अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु सम्पूर्ण जनपद में चलाया जा रहा है आपरेशन प्रहार।*
वादिनी निवासी सहसपुर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक तहरीर दी गयी कि 03 अभियुक्तों 01-दीप पुत्र दिनेश 02-अमित भण्डारी पुत्र सन्तन सिंह भण्डारी तथा 03-आजिम के द्वारा वादिनी की नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ एक होटल ले जाकर दुष्कर्म किया गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-177/2026 धारा 137(2) बीएनएस व 5(छ)/6 पोक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
प्रकरण की सवेंदनशीलता के दृष्टिगत घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन कर अभियुक्तों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिया एकत्रित की गई। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनाँक 24-04-2026 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्त अमित भण्डारी पुत्र सन्तन सिंह भण्डारी निवासी मकान नम्बर 228 चन्द्रबनी चोयला मोहब्बेवाला पानी का टंकी के पास पटेलनगर देहरादून उम्र 31 वर्ष को मोहब्बेवाला पटेलनगर से गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
1- अमित भण्डारी पुत्र सन्तन सिंह भण्डारी निवासी मकान नम्बर 228 चन्द्रबनी चोयला मोहब्बेवाला पानी का टंकी के पास पटेलनगर देहरादून उम्र -31 वर्ष
*पुलिस टीम:*
1-म0उ0नि0 तनुजा शर्मा
2-हे0कानि0 दुर्गा प्रसाद
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





