*ऑपरेशन प्रहार*
*कोतवाली डोईवाला*
*दून पुलिस कप्तान के निर्देशन में अवैध शराब तस्करों के मंसूबों को नाकाम करता आपरेशन प्रहार ।*
*अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 01 शातिर अपराधी आया दून पुलिस की गिरफ्त में।*
*अभियुक्त के कब्जे से 02 पेटी से अधिक अवैध देसी शराब तथा 24 कैन बीयर बरामद।*

*शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को किया सीज़*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में चलाये जा रहे आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत सघन चैकिंग अभियान के दौरान अभियुक्त आया गिरफ्त में।*
वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस द्वारा दिनांक 24-04-2026 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एयरपोर्ट रोड, जॉलीग्रांट डोईवाला से 01 अभियुक्त कुलदीप पार्छा पुत्र श्री अमर सिंह निवासी विवेक विहार पार्ट-4 थाना राजपुर जनपद देहरादून उम्र- 25 वर्ष को 24 कैन बीयर तथा 114 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब माल्टा बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या- UK07BA-4816 को सीज किया, अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधि0 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त* कुलदीप पार्छा पुत्र अमर सिंह निवासी विवेक विहार पार्ट-4 थाना राजपुर जनपद देहरादून उम्र- 25 वर्ष
*बरामदगी :*
01 : 114 टेट्रा पैक (02 पेटी से अधिक)
अवैध देशी शराब माल्टा
02 : 24 कैन बीयर
03 : शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या- UK07BA-4816
_*पुलिस टीम*_
01- उ0नि0 श्री चिन्तामणि मैठानी
02- कानि0 सुनीत कुमार
03- कानि0 अखिलेश
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





