Big breaking :-एसएसपी दून की रणनीती से अपराधियों को बचना हुआ मुश्किल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-एसएसपी दून की रणनीती से अपराधियों को बचना हुआ मुश्किल

 

*एसएसपी दून की रणनीती से अपराधियों को बचना हुआ मुश्किल,*

*विकासनगर क्षेत्र मे हुयी चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*

*घटना को अंजाम देने वाले 03 शातिर अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्त के कब्जे से नगदी, ज्वैलरी, दस्तावेज तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हुई बरामद*,

*गिरफ्तार अभियुक्त नशे के है आदि तथा अभियुक्त घटना से पूर्व बंद घरों की रैकी कर देते थे घटना को अजांम,*

*घटना के बाद पुलिस से बचने के लिये अभियुक्तों ने पुलिस चैकिंग देखकर घटनास्थल से कुछ दूरी पर छिपा दिया था चोरी किया सामान, जिसे वापस लेने आने के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों को दबौचा,*

*गिरफ्तार अभियुक्तों में से 01 अभियुक्त पूर्व में चोरी, आर्म्स एक्ट आदि अन्य अपराधों में जा चुका है जेल,*

*कोतवाली विकासनगर*

दिनांक 6/4/2026 को वादी द्वारा थाना विकासनगर क्षेत्र नायरा पेट्रोल पंप के सामने बाईपास रोड अजीत नगर विकासनगर में एक बन्द घर में नकदी व ज्वेलरी चोरी होने की लिखित शिकायत दी गई, प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर मे मु0अ0सं0 103/2026 धारा 305ए, बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून* द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, जिसके क्रम में पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का अवलोकन किया गया तथा घटना के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त संदिग्ध के संबंध में मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा पूर्व में इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरुप मुखबिर की सूचना पर दिनांक 20-04-2026 को बाईपास रोड त्यागी फार्म हाउस के पास विकासनगर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने घटना को अजांम देने वाले 03 अभियुक्त (1)-इस्तियाक पुत्र मरहूम इस्लाम, (2)-अनीश पुत्र अनवर, (3)- नफीस पुत्र फकरु को घटना में चोरी की गई 02 लाख रू0 अनुमानित कीमत की ज्वैलरी व 01 लाख 70 हजार रू0 नकद तथा अन्य दस्तावेज, आलानकब, पेंचकस व घटना में प्रयुक्त मो0सा0 सं0 यू0के0-16-डी-4164 के साथ गिरफ्तार किया गया।

*पूछताछ विवरण*
पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि वह नशे के आदी है तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वह घटना से पूर्व बंद घरो की रेकी कर घरों को चिन्हित करते थे । अभियुक्तों द्वारा उक्त घर की भी रैकी की गई तथा रात्री में आने जाने वाले लोगो की नजर से बचते हुए घर का ताला तोडकर घर से नकदी, व ज्वेलरी व अन्य सामान चोरी की घटना को अजांम दिया गया था तथा रात्रि में पुलिस से घबराकर उनके द्वारा चोरी का सामान घटनास्थल से कूछ दूरी पर छिपा दिया था। जिसे अभियुक्त दिनांक 20/4/2026 को लेकर भागने की फिराक में थे, परन्तु इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें पकड लिया गया।

*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त*
01-इस्तियाक पुत्र मरहूम इस्लाम, निवासी पीर वाली गली, गली नं 12, इब्राहिम बाद, थाना कुतुबशेर, सहारनपुर, उ0प्र0, उम्र 47 वर्ष
02-अनीश पुत्र अनवर, निवासी आजाद कॉलोनी, गली नं 5, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 28 वर्ष
03- नफीस पुत्र फकरु, निवासी ग्राम रमसा वाला, निकट मस्जिद, थाना सहसपुर, उम्र 45 वर्ष

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त अनीश*
(1)- मु0अ0सं0-524/71, धारा 380,411,457 भादवि, थाना पटेलनगर
(2)- मु0अ0सं0-228/19, धारा 380,411,457 भादवि, थाना विकासनगर
(3)- मु0अ0सं0-229/19, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना विकासनगर
(4)- मु0अ0सं0-27/23, धारा 386, 504, 120बी थाना विकासनगर

*बरामदगी*
(1)- 01 लाख 70 हजार रू0 नकद
(2)- 02 लाख रू0 अनुमानित कीमत की ज्वैलरी व दस्तावेज,
(3)- घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं पेचकस, आलानकब

*पुलिस टीम*
01- उ0नि0 अर्जुन सिंह गुसाईं चौकी प्रभारी बाजार कोतवाली विकासनगर
02- उ0नि0 जावेद हसन
03- का0 ब्रज पाल सिंह
04- का0 नवीन कोहली
05- का0 नरेश पन्त
06- का0 अजय सिहं
07- का0 सुरेन्द्र सिंह
08- का0 किरन एस0ओ0जी0

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top