*जनपद उत्तरकाशी: गंगोत्री क्षेत्रांतर्गत SDRF का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन, अचेत व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल*
दिनांक 25 अप्रैल 2026 की रात्रि को समय 21:45 बजे पुलिस चौकी गंगोत्री से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि GMVN के एक कर्मचारी को सांस लेने में समस्या हो रही है। उक्त सूचना पर SDRF टीम पोस्ट गंगोत्री से उपनिरीक्षक आशुतोष चौहान के नेतृत्व में तत्काल GMVN गेस्ट हाउस, गंगोत्री के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम द्वारा गौमुख मार्ग पर भोजवासा स्थित GMVN गेस्ट हाउस में पाया गया कि प्रबंधक श्री कैलास रावत (उम्र लगभग 50 वर्ष), निवासी धराली पट्टी ठकराल, थाना बड़कोट, जनपद उत्तरकाशी अचेत अवस्था में हैं।
SDRF टीम द्वारा कठिन एवं दुर्गम पैदल मार्ग पर अथक प्रयास करते हुए उक्त व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोत्री पहुंचाया गया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





