*विधानसभा के वर्ष 2026 के विशेष सत्र को लेकर पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र एवं एसएसपी देहरादून द्वारा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ*
*सत्र के दौरान त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*
*डयूटी के दौरान लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई*

*विधानसभा सत्र ब्रीफिंग*
दिनांक 28/04/26 को होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सुरक्षा में नियुक्त किये गये पुलिस बल कि आज दिनांक 27/04/26 को श्री राजीव स्वरूप पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र तथा श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाईन देहरादून में ब्रीफिंग की गयी। ब्रीफिंग के दौरान सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्धारित समय पर अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पहुँच कर ड्यूटी के सम्बन्ध में अच्छी तरह से जानकारी करने, ड्यूटी के दौरान अपना आचरण संयमित रखने तथा किसी भी प्रकार की अनावश्यक टिप्पणी न करने तथा किसी भी प्रकार का विवाद होने पर तत्काल उसकी जानकारी अपने प्रभारी अधिकारी को देने के संबंध में अवगत कराया गया।
विधानसभा गेट ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण आने वाले व्यक्तियों की अच्छी तरह से चैकिंग कर लें, किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की ज्वलनशील/संदिग्ध वस्तु अन्दर ले जाने की अनुमति कदापि न दी जाए। केवल अधिकृत व्यक्तियों/पासधारकों व उनके वाहनों को ही अन्दर जाने की अनुमति दी जाए।
इसके अतिरिक्त विधान सभा के बाहर रुट ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण इस बात को सुनिश्चित करें कि विधान सभा के बाहर विधानसभा तिराहे से डिफेंस कालोनी बैरियर तक रोड पर कोई भी वाहन खड़ा न हो। बैरियर ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण किसी जूलूस/धरने प्रदर्शन के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी अराजक तत्व बैरियर पार कर विधान सभा के निकट न पहुचने पायें।
ब्रीफिंग के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने अधिनस्थ नियुक्त किये गये पुलिस बल से सामन्जस्य स्थापित कर उन्हे ड्यूटी के सम्बन्ध में भली-भांति ब्रीफ कर लें तथा किसी भी घटना के घटित होने पर उसकी तत्काल वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी करना सुनिश्चित करे। ड्यूटी के दौरान अपना व्यवहार संयमित रखते हुए सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निवर्हन करें। व्यवहार को लेकर किसी भी प्रकार कि शिकायत को नजर अन्दाज नहीं किया जायेगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





