*एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की प्रभावी चैकिंग फेर रही नशा तस्करो के मंसूबो पर पानी,*
*आँपेरशन प्रहार के तहत देहरादून पुलिस की नशा तस्करों पर ताबडतोड कार्यवाही,*
*पुलिस चैकिंग के दौरान अवैध मादक पदार्थों/शराब के साथ 06 नशा तस्करों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्तों के कब्जे से 16.96 ग्राम स्मैक, 04 किलो गांजा, 05 ली0 कच्ची शराब तथा 01 पेटी देशी शराब हुई बरामद*
*स्मैक तस्करी में गिरफ्तार अभियुक्त बिलाल पूर्व में भी आर्म्स एक्ट एवं मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुका है जेल,*
*एसएसपी देहरादून द्वारा नशा तस्करी में लिप्त अभियुक्तों की धरपकड हेतु सभी अधीनस्थों को दिये है सख्त कार्यवाही के निर्देश*

मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर अपराधियों के विरूद्ध सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे अभियान “ऑपेरशन प्रहार“ के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही निम्नवत हैः-
*1- कोतवाली विकासनगर*
(1)- कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक-26/4/2026 की रात्रि को थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे सघन चौकिंग अभियान के दौरान आम का बाग निकट मोर्चरी विकासनगर डाक्टरगंज से अभियुक्ता रीना पत्नी श्री सहवान को 10.16 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तथा कुंजाग्रान्ट की ओर जाने वाले रास्ते के पास से अभियुक्त बिलाल पुत्र इस्लाम को 6.80 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के विरुद्ध थाना विकासनगर में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गये।
*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त*
01-रीना पत्नी श्री सहवान, निवासी डाक्टरगंज, निकट मोर्चरी विकासनगर, जिला देहरादून, उम्र 28 वर्ष
02- बिलाल पुत्र इस्लाम, निवासी ग्राम कुन्जाग्रान्ट, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून, उम्र 28 वर्ष
*बरामदगी*
01-10.16 ग्राम अवैध स्मैक (अभियुक्ता रीना से बरामद)
02- 6.80 ग्राम अवैध स्मैक ( अभियुक्त बिलाल से बरामदः
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त बिलाल*
01- मु0अ0सं0 403/2022 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून।
02- मु0अ0सं0 15/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली विकासनगर , देहरादून।
03- मु0अ0सं0 125/2026 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली विकासनगर।
04- मु0अ0सं0 130/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली विकासनगर देहरादून।
(2)- दिनांक 27/4/2026 की रात्रि कोतवाली विकासनगर पुलिस टीम द्वारा जुडली हरबर्टपुर के पास से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त जसपाल सिंह पुत्र श्री पातिराम को गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर पर धारा 60(1) आबकारी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त*
01-जसपाल सिंह पुत्र श्री पातिराम निवासी जुडली आदूवाला विकासनगर जनपद देहरादून उम्र 60 वर्ष
*बरामदगी*
05 लीटर अवैध कच्ची शराब
*2- थाना नेहरूकालोनी*
दिनांक 26-04-2026 की रात्रि थाना नेहरूकालोनी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग की दौरान बद्री कॉलोनी जंगल मार्ग से 02 अभियुक्तो को 04 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्व थाना नेहरूकॉलोनी पर मु0अ0सं0-154/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम/पता अभियुक्त/बरामदगी*
(1) अभियुक्त सलमान पुत्र नसीर अहमद निवासी कस्बा पीठ बाजार लोधा मंडी ज्वालापुर जनपद हरिद्वार उम्र 30 वर्ष( बरामदगी – 02 किलो 500 ग्राम गांजा)
(2) अभियुक्त नासिर पुत्र स्व0 श्री शहीद अहमद निवासी लाल मंदिर इन्द्रा बस्ती ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 33 वर्ष। (बरामदगी – 01 किलो 500 ग्राम गांजा)
*3- कोतवाली ऋषिकेश*
दिनांक 26.04.2026 को कोतवाली ऋषिकेश पुलिस टीम द्वारा चौकिग के दौरान श्री राम मार्बल वाली गली हरिद्वार रोड ऋषिकेश से अभियुक्त निशु बिरला पुत्र रविन्द्र बिरला को 50 टैट्रा पैक देशी माल्टा शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त नशु के विरुद्ध मु0अ0सं0-158 /2026 धारा 60(1)क आब0 अधि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*बरामदगी*
50 टैट्रा पैक देशी माल्टा शराब।
*नाम/पता अभियुक्त*
1- निशु बिरला पुत्र रविन्द्र बिरला, निवासी गोविंद नगर झुग्गी झोपडी ऋषिकेश जिला देहरादून, उम्र -30 वर्ष
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





