*जनपद नैनीताल: टूटा पहाड़ भवाली रोड से लापता व्यक्ति का SDRF ने किया शव बरामद*
दिनांक 22 अप्रैल 2026 से लापता चल रहे व्यक्ति दिनेश चंद्र उपाध्याय पुत्र स्वर्गीय देवदत्त उपाध्याय, उम्र लगभग 33 वर्ष, निवासी दुबड़ा, देवलीखेत, रानीखेत (जनपद अल्मोड़ा) की तलाश हेतु एसडीआरएफ टीम द्वारा लगातार गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।
आज दिनांक 27 अप्रैल 2026 को एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम नैनीताल से उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व मे सर्च अभियान के दौरान टीम को टूटा पहाड़ भवाली रोड पर मुख्य मार्ग से लगभग 70 मीटर नीचे खाई में उक्त व्यक्ति का शव दिखाई दिया। टीम द्वारा खाई से शव को बरामद कर सुरक्षित मुख्य मार्ग तक लाया गया। शव को अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु सिविल पुलिस के सुपुर्द किया गया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





