Big breaking :-युवकों पर जान से मारने की नीयत से जानलेवा हमला कर गम्भीर रूप से घायल करने वाले 05 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-युवकों पर जान से मारने की नीयत से जानलेवा हमला कर गम्भीर रूप से घायल करने वाले 05 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

*आपरेशन प्रहार:*

*कोतवाली सहसपुर:*

*एसएसपी दून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थानों पर गुंडागर्दी करने वालों के विरूद्ध दून पुलिस का आपरेशन प्रहार जारी ।*

*युवकों पर जान से मारने की नीयत से जानलेवा हमला कर गम्भीर रूप से घायल करने वाले 05 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

*व्हट्सअप ग्रुप पर हुए विवाद के चलते अभियुक्तों द्वारा दिया गया घटना को अंजाम, पूर्व में सभी थे व्हट्सअप ग्रुप के सदस्य।*

*दून पुलिस कप्तान के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में चलाया जा रहा है आपरेशन प्रहार।*

दिनांक: 27-04-2026 को श्री दीपक कुमार पुत्र श्री विनोद कुमार निवासी 59 लुनिया मोहल्ला देहरादून के द्वारा कोतवाली सहसपुर पर आकर 01 लिखित तहरीर दी कि दिनांक 26-04-26 की सांय जब उनका भाई मनीष अपने दोस्तो के साथ वापस घर आ रहा था तो पूर्व से लांघा रोड शीतला नदी पुल के पास मंजीत निवासी कोर्ट रोड विकासनगर तथा उसके कुछ अन्य साथियों द्वारा उनकी कार को रोककर उन पर जान से मारने की नीयत से लाठी डण्डो व धारदार हथियार से लेस होकर उनसे मारपीट करते हुए राहुल के सिर पर पीछे चाकू से वार किया गया जिससे उनके भाईयों मनीष की जांघ , दीपक सिंह के पेट की दाहिने तरफ व राहुल के सिर के पीछे कन्धे पर कट व गम्भीर चोटे आई हैं। तहरीर के आधार पर *कोतवाली सहसपुर पर मु0अ0सं0: 88/26 धारा 109/191(2) बीएनएस* में अभियोग पंजीकृत किया गया।
वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली सहसपुर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस
टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों तथा आस-पास के लोगों से घटना के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई। साथ ही घटना में प्रकाश में आये अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उनके सभी सम्भावित स्थानो पर पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिशें दी गई। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 28-04-26 को आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर सहसपुर बाजार से मेन हाईवे पर जाने वाले रास्ते से पहले पुल के पास से घटना में शामिल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त सूरज की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त चाकु को शीतला नदी लांघा रोड से बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सभी पूर्व में आपस में दोस्त थे, जिनका एक व्हाट्सएप ग्रुप बना हुआ था। पिछले महीने किसी बात को लेकर व्हाट्सएप ग्रुप में ग्रुप के सदस्यों की आपस में कहासुनी और गाली गलोच हो गई, जिस कारण गु्रप के सभी सदस्य दो गुटो में बंट गये तथा व्हाट्सएप ग्रुप में एक दूसरे को धमकी भरे ऑडियो/वीडियो भी भेजने लगे। दिनांक: 26-04-26 को मनजीत तथा उसके ग्रुप के सदस्यों को मनीष तथा उसके दोस्तों के वाहन से विकासनगर से देहरादून जाने के सम्बन्ध में सूचना मिली, जिस पर मनजीत तथा उसके साथियों द्वारा लाँघा रोड मनीष की गाडी को रोककर मनीष तथा उसके अन्य साथियों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
1. मनजीत सिंह पुत्र स्व0 चून्नी सिंह निवासी वार्ड नं0- 2 हर्बटपुर थाना विकासनगर जनपद देहरादून उम्र- 36 वर्ष ।
2. पीयूष पुत्र श्री संजय कुमार निवासी ग्राम पातिलियो थाना पांवटा साहिब जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश उम्र- 19 वर्ष,
3. विकास उर्फ विक्की पुत्र अनिल कुमार निवासी ग्राम अमरकोट थाना पौण्टा साहिब जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश उम्र- 21 वर्ष
4. सूरज पुत्र श्री धर्म सिंह निवासी वाल्मिकी बस्ती वार्ड नं0 7 थाना पौण्टा साहिब जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश उम्र- 19 वर्ष ,
5- अर्जून सिंह पुत्र श्री मामचन्द निवासी ग्राम गोमतीपुर ग्राण्ट थाना बुग्गा वाला जनपद हरिद्वार उम्र- 19 वर्ष

*पुलिस टीम:*
1- निरीक्षक प्रदीप सिह रावत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहसपुर
2- व0उ0नि0 मनमोहन सिह नेगी कोतवाली सहसपुर
3- उ0नि0 पंकज कुमार चौकी प्रभारी धर्मावाला
4- उ0नि0 राजीव धारीवाल
5- का0 त्रेपन सिह
6- का0 विकास त्यागी
7- का0 सन्दीप कुमार
8- का0 शंकर सिह
9- का0 नीरज कुमार
10-का0 आशीष शर्मा (एसओजी)

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top