*दुर्घटना:*
*थाना सहसपुर:*
आज दिनांक 29-04-2026 को थाना सहसपुर पर शिमला बायपास रोड स्थित शेरपुर मोड़ के पास एक सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर चौकी सभावाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।
मौके पर जानकारी करने पर एक एलपी ट्रक संख्या: एच0पी0-17- एच-1485, जो देहरादून से पांवटा साहिब (हिमाचल प्रदेश) की ओर जा रहा था के द्वारा स्कूटी संख्या: यू0के0-07-एचई-3562 को टक्कर मारने के सम्बन्ध में जानकारी मिली। दुर्घटना में स्कूटी सवार हिमांशु बंसल उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी झाझरा, वैष्णवी जनरल स्टोर पुलिस चौकी के सामने प्रेमनगर की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
पुलिस द्वारा मृतक के शव को 108 एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर भिजवाया गया। साथ ही ट्रक चालक राजेंद्र सिंह पुत्र रमेश चंद्र, निवासी कल्याणपुर, थाना सहसपुर, उम्र 34 वर्ष को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ के उपरान्त अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। दुर्घटना में शामिल ट्रक तथा स्कूटी को चौकी सभावाला लाया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* राजेंद्र सिंह पुत्र रमेश चंद्र, निवासी कल्याणपुर, थाना सहसपुर, उम्र 34 वर्ष
*विवरण मृतक:* हिमांशु बंसल, निवासी झाझरा, वैष्णवी जनरल स्टोर पुलिस चौकी के सामने प्रेमनगर उम्र लगभग 30 वर्ष
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





