*कर्तव्य के साथ-साथ सेवा भी*
*SSP देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को आम नागरिकों की सुरक्षा एवं संकट के समय हर संभव सहायता किए जाने के दिए निर्देशों पर दून पुलिस लगातार आमजन की कर रही सहायता*
*सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों की मददगार बनी दून पुलिस*
*ई रिक्शा अचानक मुड़ने के कारण सड़क पर गया था पलट, जिसमें सवार 04 व्यक्ति हो गए थे घायल*
*ड्यूटी पर तैनात दून पुलिस के जवानों ने तत्परता से घायलों को 108 के माध्यम से उपचार हेतु भिजवाया अस्पताल*,
*इसी दौरान उक्त मार्ग पर वीवीआइपी फ्लीट को भी सकुशल कराया पास,*
*कर्तव्य के साथ-साथ आम नागरिकों की सहायता हेतु दून पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की स्थानीय व्यक्तियों द्वारा की गई प्रशंसा*
SSP देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को आम नागरिकों की सुरक्षा एवं संकट के समय एक परिवार के सदस्य की तरह हर संभव मदद किये जाने के सभी अधीनस्थों को निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम आज दिनांक 29.04.2026 कमला प्लेस, पटेलनगर के पास एक ई-रिक्शा अचानक पलट गया, जिसमें सवार 04 व्यक्ति घायल हो गए। मौके पर उपस्थित सीपीयू/ट्रैफिक पुलिस के कर्मियों द्वारा तत्काल घायलों को रेस्क्यू कर सड़क किनारे करते हुए मार्ग को क्लियर कर उक्त मार्ग से निकलने वाली VVIP फ्लीट को बिना किसी बाधा के सुरक्षित पास कराया गया तथा तत्काल घायलों को 108 के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। कर्तव्य के साथ-साथ आम नागरिकों की सुरक्षा हेतु उठाए गए त्वरित कार्यों की स्थानीय व्यक्तियों द्वारा प्रशंसा की गई।
*पुलिस टीम*
1- उप निरीक्षक ताजबर सिंह नेगी
2- हेo कांo तरुण
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





