भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर हादसा: दोपाखी के पास पैराफिट से टकराई हल्द्वानी आ रही सौलियों से भरी बस, मची चीख पुकार
यात्री अल्मोड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अल्मोड़ा हाईवे पर बस हादसे का शिकार हो गई।
भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोपाखी के पास बुधवार की शाम हादसा हो गया। अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही सैलानियों भरी केमू की बस अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकरा गई। बस में सवार 30 सैलानियों में से 14 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया
सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया है। साथ ही अन्य का सीएचसी में उपचार चल रहा है। बस में सवार सभी यात्री अल्मोड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसमें राजस्थान, कोलकाता और पंजाब के सैलानी शामिल हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





