Big breaking :-पहले ही दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, 38 हजार श्रद्धालु पहुंचे, 12 घंटे लाइन में लगकर हुए बाबा के दर्शन - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पहले ही दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, 38 हजार श्रद्धालु पहुंचे, 12 घंटे लाइन में लगकर हुए बाबा के दर्शन

पहले ही दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, 38 हजार श्रद्धालु पहुंचे, 12 घंटे लाइन में लगकर हुए बाबा के दर्शन

बाबा केदार के दर्शन के लिए कपाट खुलते ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही भीड़ उमड़ने लगी थी। शाम तक हजारों श्रद्धालु धाम पहुंचे।

केदारनाथ मंदिर के कपाट बुधवार सुबह आठ बजे विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। ऊं नमः शिवाय और जय बाबा केदार के जयघोषों, सेना के सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट के बैंड की मधुर धुनों के साथ कपाट उद्घाटन हुआ।

 

पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से हुई। करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के साक्षी बने। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। उन्होंने देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई।

प्रशासन के मुताबित, यात्रा के पहले दिन ही तीर्थयात्रियों की इतनी भीड़ उमड़ी कि शाम तक 38 हजार तीर्थयात्री पहुंचे। वहीं, श्रद्धालुओं के अनुसार, दर्शन के लिए उन्हें 10 से 12 घंटे तक लाइन में लगना पड़ा।

केदारनाथ मंदिर के कपाट सुबह 7:50 बजे खुलने के बाद भी तीर्थयात्रियों को मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचने में घंटों लग गए। यात्रा मार्ग पर करीब 700 मीटर लंबे कॉरिडोर में श्रद्धालुओं को लाइन में आगे बढ़ाया जा रहा था। यात्रा व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कर्मचारी तैनात रहे लेकिन समन्वय की कमी साफ दिखाई दी। मंदिर के मुख्य द्वार पर कई श्रद्धालु रेलिंग लांघकर अंदर जाने की कोशिश करते दिखे जिन्हें रोकने की व्यवस्था नहीं थी। पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने कहा कि सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो

 

भीम शिला देखने पहुंचे भक्त

वर्ष 2013 की आपदा के बाद आस्था और विश्वास का प्रतीक बनी भीम शिला देखने भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। तीर्थ पुरोहित उमेश पोस्ती ने बताया कि श्रद्धालु गर्भगृह में भगवान शिव के स्वयंभू ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के बाद भीम शिला के दर्शन को भी अत्यंत पुण्यकारी मानते हैं।

बर्फ देख श्रद्धालु खुश

बुधवार को करीब 25 हजार तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन के लिए धाम पहुंचे। साफ आसमान और चारों ओर बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच श्रद्धालु प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते नजर आए। धाम क्षेत्र में चारों ओर बर्फ है। भैरवनाथ मार्ग और आसपास के इलाकों में श्रद्धालु बर्फ के साथ खेलते और फोटो खींचते दिखाई दिए। गुजरात से आए रमाभाई ने बताया कि कपाट खुलने के समय इस बार मौसम बेहद अनुकूल है। वे 50 सदस्यीय दल के साथ दर्शन के लिए पहुंचे हैं और यहां का दृश्य बेहद मनमोहक है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top