Kedarnath Dham: यात्रा पर आए गुजरात के यात्री की तबीयत बिगड़ी, हृदय गति रुकने से हुई मौत
गुजरात निवासी यात्री की बुधवार सुबह केदारनाथ में अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत वहीं अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
केदारनाथ दर्शन के लिए आए गुजरात के एक बुजुर्ग यात्री की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। हृदय गति रुकने से मौत की आशंका है।
बड़ोदरा (गुजरात) निवासी दिलीप भाई मनु माली (69) की बुधवार सुबह केदारनाथ में अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत केदारनाथ अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद शव हेलिकॉप्टर से गुलाबराय मैदान लाया गया और यहां एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि प्राथमिक तौर पर मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया गया है
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





