Untitled - News Height
UTTARAKHAND NEWS

 

*सुरक्षा भी, सेवा भी*

*SSP देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को आम नागरिकों की सुरक्षा एवं संकट के समय एक परिवार के सदस्य की तरह हर संभव मदद किए जाने के दिए निर्देशों पर दून पुलिस लगातार आमजन की कर रही सहायता*

*सीओ सिटी, देहरादून ने घायल मां-बेटी को तत्काल पहुँचाया अस्पताल।*

*स्कूटी से सड़क दुर्घटना में घायल हुई थी महिला, साथ थी उनकी बिटिया*,

*पुलिस ने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना सरकारी वाहन से घायल को अस्पताल पहुँचाया।*

*पुलिस ने महिला के मोबाइल से परिजनों से संपर्क कर उन्हें तुरंत बुलाया अस्पताल,*

*समय पर उपचार मिलने पर महिला के परिजनों ने जताया दून पुलिस का आभार।*

SSP देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को आम नागरिकों की सुरक्षा एवं संकट के समय एक परिवार के सदस्य की तरह हर संभव मदद किये जाने के सभी अधीनस्थों को निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम आज दिनांक 28.04.2026 को क्षेत्राधिकारी नगर को बलबीर रोड़ पर एक महिला जो स्कूल की छुट्टी से अपनी बच्ची को लेकर आ रही थी, जो अचानक स्कूटी का बैलेन्स बिगड़ने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिन्हें बिना देरी किये हुये एंबुलेंस का इंतजार न करते हुये अपने सरकारी वाहन से घायल महिला व उसकी बच्ची को समय से परम अस्पताल पहुँचाया गया। क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा महिला को अस्पताल में भर्ती कराकर महिला के परिजनों से सम्पर्क कर परिजनों को अस्पताल बुलवाया गया। घायल महिला को समय से उपचार मिलने पर महिला के परिजनों ने दून पुलिस का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

*पुलिस टीमः-*
• क्षेत्राधिकारी नगर स्वपनिल मुयाल
• आरक्षी जीनव चन्द्र पाण्डे
• आरक्षी चालक नीरज घिण्डियाल

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top