Big breaking :-सहसपुर क्षेत्र अंतर्गत इन्द्रकलोनी कॉलोनी, मेदनीपुर स्थित डेरो/घरों में लगी आग को पुलिस एवं फायर सर्विस की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर पाया आग पर काबू - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सहसपुर क्षेत्र अंतर्गत इन्द्रकलोनी कॉलोनी, मेदनीपुर स्थित डेरो/घरों में लगी आग को पुलिस एवं फायर सर्विस की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर पाया आग पर काबू

 

*कोतवाली सहसपुर*

*सहसपुर क्षेत्र अंतर्गत इन्द्रकलोनी कॉलोनी, मेदनीपुर स्थित डेरो/घरों में लगी आग को पुलिस एवं फायर सर्विस की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर पाया आग पर काबू*

*सभी डेरे मिट्टी एवं घास फूस के थे बने, जिस कारण आग गई थी फ़ैल*

*पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से किसी व्यक्ति एवं पशुओं की नहीं हुई हानि*

आज दिनांक 26/04/26 को कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली सहसपुर को सहसपुर क्षेत्रांगत इंद्रा कालोनी मेदनीपुर में स्थित गुजरो के डेरों/ घरों में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना से फायर सर्विस की टीम को सूचित करते हुए थाना सहसपुर व चौकी धर्मावाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मोके पर स्थित करीब 6 डेरो पर आग लगी थी, सभी डेरे कच्चे मिट्टी व घासफूस की बनी हुई थी, जिस कारण उन सभी घरों में रखा सम्पूर्ण सामान जल गया। आग का खतरा अन्य डेरो पर भी मंडरा रहा था , मौके पर थाना/ चौकी पुलिस व फायर सर्विस सेलाकुई व विकासनगर की टीमों तथा स्थानीय व्यक्तियों की मदद से त्वरित कार्यवाही करते हुए डेरो/ घरों में लगी आग पर काबू पाया गया।
उक्त घटना में किसी व्यक्ति व पशुओं की कोई हानि नही हुई। गुजर बस्ती, इंद्रा कालोनी, मेदनीपुर, सहसपुर निम्न व्यक्तियों के घरों/ डेरो में आग लगी है- (1)- मुस्तका पुत्र कासिम (2)- सदाम पुत्र गुस्तफा (3)- याकूब पुत्र मुस्तफा (4)- यामीन (5)- जाफर पुत्र मुस्तफा (6)- बसीर पुत्र गुलाम, उपरोक्त सभी निवासी द्वारा उनके घरों में रखे घरेलू सामान/ नगदी(करीब एक- डेढ़ लाख) का नष्ट होना बताया गया है।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों से पूछताछ एवं जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि एक घर की रसोई की आग की चिंगारी सूखे घास फूस में लगने के कारण आग का अन्य घरों में फैल जाना प्रकाश में आया है । मौके पर आग पर काबू पा लिया गया व पुलिस द्वारा जॉच की जा रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top