*महिला अपराध/बाल अपराध के विरुद्ध एसएसपी देहरादून का सख्त रूप बरकरार*
*नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को 06 घण्टे के अन्दर पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*थाना रायपुर*
आज दिनांक 26.04.2026 को वादिनी निवासी चन्दर रोड नई बस्ती डालनवाला देहरादून ने थाना रायपुर देहरादून में एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि अब्दुल रहमान द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया है । प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना रायपुर पर बलात्कार व पोक्सो अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया
प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना प्रभारी रायपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये जिसके क्रम में थाना रायपुर पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी । गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के सम्बन्ध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए अभियुक्त अब्दुल रहमान पुत्र मौ0 अय्युब को 06 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता अभियुक्त*
अब्दुल रहमान पुत्र मौ0 अय्युब, निवासी मौहल्ला बिसातियान नजीबाबाद जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल पता किरायेदार सलमान रक्षा विहार टंकी के पास थाना रायपुर देहरादून उम्र 23 वर्ष ।
*पुलिस टीम*
1-म0उ0नि0 पिंकी पंवार
2-कानि0 मनोज कुमार
3-कानि0 प्रदीप सिंह
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





