Big breaking :-गर्मी से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पिघल रही बर्फ, धौली नदी का जलस्तर बढ़ा, झील जैसी बनी स्थिति - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-गर्मी से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पिघल रही बर्फ, धौली नदी का जलस्तर बढ़ा, झील जैसी बनी स्थिति

गर्मी से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पिघल रही बर्फ, धौली नदी का जलस्तर बढ़ा, झील जैसी बनी स्थिति

ज्योतिर्मठ से करीब 40 किलोमीटर आगे तमक गांव के पास बीते वर्ष भूस्खलन होने से मलबा जमा हो गया था। इन दिनों हिमालय क्षेत्रों में ग्लेशियर पिघलने से नदी का जलस्तर बढ़ गया है

गर्मी बढ़ने से उच्च हिमालय क्षेत्रों में तेजी से ग्लेशियर पिघल रहे हैं जिससे धौली नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। तमक गांव के पास मलबा जमा होने से नदी में झील जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। हालांकि पानी का लगातार रिसाव हो रहा है।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि मलबा जमा होने से यहां कुछ पानी रुक रहा है। मंगलवार से मलबे को हटाने का काम शुरू किया जाएगा ताकि पानी का निरंतर बहाव होता रहे। डीएम ने कहा कि इससे खतरे जैसी कोई बात नहीं है।

ज्योतिर्मठ से करीब 40 किलोमीटर आगे तमक गांव के पास बीते वर्ष भूस्खलन होने से मलबा जमा हो गया था। इन दिनों हिमालय क्षेत्रों में ग्लेशियर पिघलने से नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मलबा जमा होने के कारण यहां पानी इकट्ठा हो रहा है।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि यहां से पानी का लगातार रिसाव हो रहा है। मंगलवार को जेसीबी से मलबे को हटाने का काम भी शुरू किया जाएगा। प्रशासन, सिंचाई विभाग, खनन विभाग एवं अन्य संबंधित एजेंसियां मौके पर सतत निगरानी बनाए हुए हैं और किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूर्णतः तैयार हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top