Big breaking :-चारधाम यात्रा मार्ग पर मिलेंगे स्थानीय उत्पाद, जिलाधिकारी ने किया ‘पिंक कियोस्क’ का उद्घाटन - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-चारधाम यात्रा मार्ग पर मिलेंगे स्थानीय उत्पाद, जिलाधिकारी ने किया ‘पिंक कियोस्क’ का उद्घाटन

*चारधाम यात्रा मार्ग पर मिलेंगे स्थानीय उत्पाद, जिलाधिकारी ने किया ‘पिंक कियोस्क’ का उद्घाटन।*

*यात्रियों से बातचीत कर डीएम ने जाना फीडबैक।*

*उत्तरकाशी * चारधाम यात्रा पर आने वाले देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए अब स्थानीय उत्पादों की खरीदारी और भी आसान होगी। महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को हीना पार्किंग में 9 पोर्टेबल पिंक कियोस्क का विधिवत उद्घाटन किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने मध्य प्रदेश से आए तीर्थयात्रियों के साथ भी सीधा संवाद किया। उन्होंने यात्रियों से यात्रा व्यवस्थाओं, सुविधाओं और स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता के बारे में फीडबैक लिया। यात्रियों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मार्ग पर स्थानीय उत्पाद मिलने से उन्हें शुद्ध वस्तुएं आसानी से उपलब्ध हो रही हैं।

*महिलाओं की आजीविका को मिलेगा संबल।*

इस विशेष पहल के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आजीविका में वृद्धि होगी तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेगी। इन कियोस्क के माध्यम से स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए शुद्ध उत्पादों को सीधे बाजार उपलब्ध कराया गया है।

*कियोस्क पर क्या-क्या मिलेगा।*

चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित हीना पार्किंग में पिंक कियोस्क पर यात्री जहां स्थानीय उत्पादों के स्वाद का लुत्फ़ ले सकेंगे वहीं स्थानीय संस्कृति से भी रूबरू हो सकेंगे। यहाँ मुख्य रूप से पहाड़ी नमक (पिसा हुआ नमक) और स्थानीय अचार,बुरास,माल्टा का जूस, नींबू पानी,स्थानीय फलों से बने जैम तथा अन्य हस्तशिल्प उत्पाद मिलेंगें।

जिलाधिकारी ने कहा कि हीना पार्किंग में स्थापित पोर्टेबल कियोस्क से यात्रियों को विश्राम के दौरान सुविधाजनक खरीदारी का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल महिला सशक्तिकरण को मजबूती देने के साथ-साथ ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को भी प्रभावी रूप से आगे बढ़ाएगी। जिलाधिकारी ने विश्वास जताया कि यह प्रयास महिलाओं के आर्थिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इससे एक ओर श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण स्थानीय उत्पाद उपलब्ध होंगे, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।

इस दौरान सीडीओ जयभारत सिंह,डीडीओ रमेशचंद्र आर्य,परियोजना प्रबन्धक रीप कपिल उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

 

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top