*गंगोत्री यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद,रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश, सुखी टॉप में फंसे यात्रियों की अधिकारियों ने की मदद।*
*उत्तरकाशी – गंगोत्री धाम यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। हर्षिल से गंगोत्री धाम तक के मार्ग के लिए तैनात नोडल अधिकारी/मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ.रजनीश सिंह ने शनिवार को विभिन्न पड़ावों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डॉ. रजनीश सिंह ने यात्रा मार्ग पर स्थित होटल, ढाबों और होम-स्टे संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से चस्पा करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रियों से किसी भी वस्तु या सेवा के लिए निर्धारित दर से अधिक वसूली न की जाए। उन्होंने संचालकों को स्वच्छता बनाए रखने और यात्रियों के साथ शालीन व्यवहार करने की भी हिदायत दी।
*अधिकारियों ने पेश की मानवता की मिसाल।*
निरीक्षण के दौरान सुखी टॉप के समीप महाराष्ट्र से आए तीर्थयात्रियों का वाहन अचानक तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गया। बीच रास्ते में फंसे यात्रियों की परेशानी देख वहां से गुजर रहे मुख्य उद्यान अधिकारी ने तत्परता दिखाई।उन्होंने बिना समय गंवाए परेशान यात्रियों को अपने सरकारी वाहन में बैठाया और सुरक्षित हर्षिल तक पहुंचाया। हर्षिल से प्रशासन द्वारा यात्रियों को गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया गया। समय पर मिली इस मदद के लिए महाराष्ट्र से आए यात्रियों ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





