Big breaking :-प्रधानमंत्री के प्रस्तावित देहरादून भ्रमण के दृष्टिगत डीजीपी उत्तराखण्ड ने की सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा एवं ब्रीफिंग - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-प्रधानमंत्री के प्रस्तावित देहरादून भ्रमण के दृष्टिगत डीजीपी उत्तराखण्ड ने की सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा एवं ब्रीफिंग

 

▪️ *माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित देहरादून भ्रमण के दृष्टिगत डीजीपी उत्तराखण्ड ने की सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा एवं ब्रीफिंग*

▪️ *अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था में 3000 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात, त्रुटिरहित सुरक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

माननीय प्रधानमंत्री जी के दिनांक 14 अप्रैल, 2026 को जनपद देहरादून के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आज पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से ‘मिनट-टू-मिनट’ रिहर्सल की गई। इस दौरान कार्यक्रम से जुड़े समस्त प्रोटोकॉल, सुरक्षा प्रबंध, यातायात व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण के विभिन्न पहलुओं का सूक्ष्म परीक्षण किया गया।

रिहर्सल के उपरांत *पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में ड्यूटीरत समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए विस्तृत समीक्षा व ब्रीफिंग की गई। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध, समन्वित एवं त्रुटिरहित* रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।

पुलिस महानिदेशक द्वारा सभी अधिकारियों को वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के अनुरूप अत्यधिक सजग, सतर्क एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिसकर्मियों का टर्नआउट उच्च स्तर का हो तथा उन्हें उनके दायित्वों के संबंध में पूर्व से पूर्ण ब्रीफिंग प्रदान की जाए।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं वीवीआईपी रूट पर मानव श्रृंखला के दृष्टिगत प्रतिभागियों का पूर्व सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए। बिना समुचित चेकिंग के किसी भी व्यक्ति को इन कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने की अनुमति नहीं दी जाए।
वीवीआईपी रूट प्रभारी को निर्देशित किया कि वे कार्यक्रम से पूर्व सम्पूर्ण रूट का भौतिक निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि मार्ग में किसी भी प्रकार की निर्माण सामग्री या अन्य कोई अवरोध न हो।

कार्यक्रम स्थल पर आम-जन के प्रवेश हेतु निर्धारित प्वाइंटों पर हैंड-हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD) एवं डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति की गहन जांच करते हुए पूर्व निर्धारित स्थानों पर बैठने की अनुमति दिए जाए। किसी भी व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल में कोई अनधिकृत वस्तु ले जाने की अनुमति न दी जाए तथा कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत भीड़ की सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित निकासी हेतु पूर्व से ही समुचित प्रबंध कर लिये जाएं। सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन्स का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जाए। सुरक्षा के लिहाज से ऊंचे भवनों, जल टंकियों व अन्य संवेदनशील स्थानों की बम निरोधक दस्ते (BDS) एवं डॉग स्क्वाड टीमों द्वारा गहन जांच कर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए।

*डीजीपी महोदय सभी अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने तथा पूर्ण सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन* करने के निर्देश दिए।

ब्रीफिंग में *महानिदेशक,अभिसूचना एवं सुरक्षा, श्री अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था श्री वी. मुरुगेशन, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र श्री राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था श्री सुनील कुमार मीणा, पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री धीरेन्द्र गुंज्याल, पुलिस उप महानिरीक्षक/प्रधानाचार्य पीटीसी, श्री यशवंत चौहान, समस्त जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।*

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top