Big breaking :-वीवीआईपी कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये दून पुलिस ने कसी कमर - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-वीवीआईपी कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये दून पुलिस ने कसी कमर

 

*वीवीआईपी कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये दून पुलिस ने कसी कमर*

*एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दिन-रात लगातार चल रहा सघन चैकिंग अभियान*

*जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले प्रत्येक बाहरी वाहन/व्यक्ति की पुलिस द्वारा सघन चैकिंग की जा रही सुनिश्चित*

*वीवीआईपी रूट से लगे जंगलो में वन विभाग के साथ पुलिस द्वारा लगातार की जा रही काम्बिंग*

*संदिग्धों की तलाश हेतु सम्पूर्ण जनपद में लगातार वृहद स्तर पर चलाया जा रहा सत्यापन अभियान*

*सभी होटल/गेस्ट हाउस/धर्मशालाओं आदी की चैकिंग कर पुलिस द्वारा वहां रूके बाहरी व्यक्तियों की जानकारी कर की जा रही सत्यापन की कार्यवाही*

*एसएसपी देहरादून द्वारा स्वंय ग्राउण्ड जीरो पर मौजूद रहकर लिया जा रहा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा, सुरक्षा के सम्बन्ध में अधीनस्थों को लगातार दिये जा रहे निर्देश*

दिनांक: 14-04-26 को जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत दून पुलिस द्वारा सुरक्षा से जुडी सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं। वीवीआईपी कार्यक्रम स्थल तथा सम्पूर्ण वीवीआईपी रूट पर सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित किये गये हैं। एसएसपी देहरादून द्वारा स्वंय ग्राउण्ड जीरो पर मौजूद रहते हुए सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सुरक्षा के सम्बन्ध में लगातार अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जा रहे हैं।

वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जनपद में नगर से देहात तक सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा दिन-रात लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा जनपद की सीमावर्ती चैकपोस्टों व आन्तरिक मार्गों पर लगातार पुलिस द्वारा बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों/व्यक्तियों की सघन चैकिंग सुनिश्चित की जा रही है तथा चैकिंग के दौरान संदिग्ध मिले व्यक्तियों को थाने लाकर उनके सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।

वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाते हुए बाहरी/संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है, साथ ही सभी होटल/गेस्ट हाउस/धर्मशालाओं आदि की चैकिंग करते हुए वहाँ रुके बाहरी व्यक्तियों के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए उनके सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त वीवीआईपी रूट से लगे जंगलों में अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा वन विभाग की टीमों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार काम्बिंग तथा चैकिंग की जा रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top