Big breaking :-उपभोक्ताओं को सुगम आपूर्ति लिए डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उपभोक्ताओं को सुगम आपूर्ति लिए डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट

 

उपभोक्ताओं को सुगम आपूर्ति लिए डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट

देहरादून दिनांक 24 अप्रैल 2026(सूवि) जनमानस की सुविधा एवं सुगम गैस आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत अरविंद गैस एजेंसी, रेसकोर्स से लगभग 13,890 उपभोक्ताओं के एलपीजी गैस कनेक्शन को जीवन ज्योति गैस एजेंसी, कैनाल रोड में स्थानांतरित कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में नंदा गैस एजेंसी, तुनवाला के लगभग 22,000 गैस कनेक्शन अरविंद गैस एजेंसी पर शिफ्ट किए गए थे। इससे अरविंद गैस एजेंसी पर अत्यधिक भार पड़ने के कारण उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति में विलंब की समस्या उत्पन्न हो रही थी।
नंदा गैस एजेंसी, तुनवाला को भूमि संबंधी विवाद के चलते जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए सील किया गया था, जिसके पश्चात उसके उपभोक्ताओं को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अन्य एजेंसियों से जोड़ा गया।
जिला प्रशासन द्वारा अरविंद गैस एजेंसी पर भार को संतुलित करते हुए उपभोक्ताओं को समयबद्ध एवं सुचारू गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है। जीवन ज्योति गैस एजेंसी, कैनाल रोड को स्थानांतरित किए गए 13890 उपभोक्ताओं को अब अधिक व्यवस्थित एवं त्वरित सेवा प्राप्त होगी।
जिला प्रशासन द्वारा गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी उपभोक्ता को असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से नई एजेंसी से समन्वय स्थापित कर गैस आपूर्ति संबंधी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने का अनुरोध किया तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएं।

उपभोक्ता अपनी सुविधा हेतु जीवन ज्योति गैस के नंबरों 9627167899, 9412078085, 9870980577 पर संपर्क कर सकते हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top