Big breaking :-पुलिस कार्यालय पहुंचे बुजुर्ग व्यक्ति से मुलाकात करने स्वंय उसके पास पहुंचे एसएसपी दून - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पुलिस कार्यालय पहुंचे बुजुर्ग व्यक्ति से मुलाकात करने स्वंय उसके पास पहुंचे एसएसपी दून

 

*बुजुर्ग व्यक्ति को एसएसपी दून ने दिलाया विश्वास, दून पुलिस हर कदम पर है आपके साथ।*

*पुलिस कार्यालय पहुंचे बुजुर्ग व्यक्ति से मुलाकात करने स्वंय उसके पास पहुंचे एसएसपी दून*

*चलने फिरने में असमर्थ 84 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति से एसएसपी दून ने उनके वाहन के पास जाकर की मुलाकात, ली समस्याओं की जानकारी*

*मौके से ही थानाध्यक्ष बसन्त विहार को वरियता के आधार पर बुजुर्ग व्यक्ति की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए अभियुक्त के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही के दिये निर्देश।*

आज दिनांक – 24/04/2026 को एक 84 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति अपनी एक शिकायत लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से मिलने एसएसपी ऑफिस देहरादून आये, किन्तु उनके अत्यधिक बुजुर्ग होने तथा चलने फिरने में असमर्थ होने की सूचना पर एसएसपी दून द्वारा स्वंय अपने कार्यालय से बाहर आकर उक्त बुजुर्ग व्यक्ति के पास जाकर उनकी शिकायत के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, जिस पर बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा बताया गया कि वह अपने पते पर अकेले निवास करते हैं तथा उनके द्वारा बताई गई शिकायत का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मौके से ही थानाध्यक्ष बसंत विहार को प्रकरण की वरियता के आधार पर विवेचना पूर्ण करते हुए जांच कर अभियुक्त के विरूद्ध सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। साथ ही थानाध्यक्ष बसन्त विहार को बुजुर्ग व्यक्ति से स्वंय सम्पर्क स्थापित करते हुए उनकी हर सम्भव सहायता करने के साथ-साथ समय-समय पर बुजुर्ग व्यक्ति के घर जाकर उनकी कुशलक्षेम लेने हेतु निर्देशित किया गया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top