सौरभ बहुगुणा, मा० मंत्री जी, पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकोल एवं कौशल विकास एवं सेवायोजन, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा आज दिनांक 16.04.2026 को आई०आर०डी०टी० ऑडिटोरियम, सर्वे चौक देहरादून में यू०सी०डी०एफ० व प्रदेश के दुग्ध संघों में ई०आर०पी० की लांचिग की गयी,

साथ ही बद्री गाय घी व पहाडी घी के विपणन हेतु यू०सी०डी०एफ० एंव टाटा कंज्यूमर्स प्रा० लि० के मध्य एम०ओ०यू० भी किया गया। कार्यकम में श्री खजान दास, मा० मंत्री जी समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण व भाषा, श्री सुरेश चन्द्र जोशी, अपर सचिव, डेरी, श्री महावीर सिंह परमार, उपसचिव, डेरी, दुग्ध संघों के अध्यक्ष, प्रबन्धक / प्रधान प्रबन्धक, दुग्ध संघ एवं यू०सी०डी०एफ० के प्रबन्ध निदेशक श्री जयदीप अरोडा उपस्थित रहे।
मा० मंत्री जी, दुग्ध विकास द्वारा अवगत कराया गया कि प्रदेश के दुग्ध संघों एवं यू०सी०डी०एफ० में ई०आर०पी० प्रणाली लागू होने पर विभिन्न कार्यों यथा दुग्ध उपार्जन, प्रसंस्करण, भण्डारण एवं विपणन इत्यादि की सम्पूर्ण प्रकिया डिजिटल एवं पारदर्शी हो सकेगी जिसका लाभ प्रदेश के समस्त दुग्ध संघों एवं उनसे जुडे दुग्ध उत्पादकों को होगा। ई०आर०पी० के माध्यम से किसानों को ससमय एवं त्वरित दुग्ध मूल्य भुगतान, दूध की गुणवत्ता में सुधार, दुग्ध उत्पादकों को विभिन्न तकनीकी निवेश सुविधाओं व पशुपालन सेवाओं की ससमय उपलब्धता, कार्यों के सम्पादन में होने वाली सम्भावित गलतियों में कमी एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का त्वरित कियान्वयन हो सकेगा। ई०आर०पी० से डेटा आधारित निर्णय लिये जा सकेगे जिससे सम्पूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी हो सकेगी। आगामी 06 माह अन्तर्गत समस्त दुग्ध संघों में ई०आर०पी० स्थापित किया जायेगा। Continue … (2)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





