Big breaking :-चारधाम यात्रा-2026: श्री बद्रीनाथ एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा की तैयारियों का एडीजी प्रशासन ने लिया जायजा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-चारधाम यात्रा-2026: श्री बद्रीनाथ एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा की तैयारियों का एडीजी प्रशासन ने लिया जायजा

 

▪️ *चारधाम यात्रा-2026: श्री बद्रीनाथ एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा की तैयारियों का एडीजी प्रशासन ने लिया जायजा*

▪️​ *यात्रा रूट का किया स्थलीय निरीक्षण, स्टेकहोल्डर्स के साथ किया संवाद*

आगामी चारधाम यात्रा-2026 को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से *अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन श्री ए.पी. अंशुमान ने अपने चमोली भ्रमण के दूसरे दिन ज्योतिर्मठ से माणा तक यात्रा व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही स्थानीय व्यापार मंडल और संबंधित हितधारकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर व्यावहारिक समाधानों पर जोर दिया।*

निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ावों, पुलिस चौकियों, पंजीकरण चेकिंग प्वाइंट्स एवं संवेदनशील स्थलों का जायजा लेकर व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। श्री बद्रीनाथ धाम में मंदिर परिसर, भीड़ प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली एवं निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

एडीजी महोदय द्वारा *कोतवाली ज्योतिर्मठ एवं बद्रीनाथ का निरीक्षण* कर पुलिसिंग व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा *कार्मिकों को उच्च मानकों के अनुरूप कार्य करने, सौम्य व्यवहार* बनाए रखने एवं आपदा उपकरणों को सदैव तैयार स्थिति में रखने के निर्देश दिए। यात्रियों की सुविधा हेतु पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं मार्ग पर संभावित अवरोधों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त, *स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं अन्य हितधारकों के साथ आयोजित बैठकों में प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं—जैसे ईंधन आपूर्ति, पार्किंग, स्लाइडिंग जोन एवं यातायात दबाव—पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को प्रभावी एवं व्यवहारिक समाधान सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।*

गोविन्दघाट में गुरुद्वारा प्रबंधन के साथ बैठक कर आगामी *श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा की तैयारियों, विशेषकर पैदल मार्ग की सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं* के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

एडीजी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन एवं आपदा प्रबंधन के सभी पहलुओं पर समन्वित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का अनुभव प्राप्त हो सके।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सुरजीत सिंह पँवार सहित बीकेटीसी, बीआरओ, आईटीबीपी के अधिकारी और विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top