Big breaking :-पटेल भवन में शुरू हुआ कंट्रोल रूम, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने कहा 24 घंटे होगी निगरानी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पटेल भवन में शुरू हुआ कंट्रोल रूम, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने कहा 24 घंटे होगी निगरानी

पटेल भवन में शुरू हुआ कंट्रोल रूम, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने कहा 24 घंटे होगी निगरानी

कल 19 अप्रैल से उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज होगा। यात्रा के पिछले अनुभवों के आधार पर अधिक डिजिटल, सुरक्षित और सुविधायुक्त बनाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है

चारधाम यात्रा के लिए पटेल भवन में शुक्रवार से कंट्रोल रूम शुरू हो गया है। इस कंट्रोल रूम से 24 घंटे यात्रा की निगरानी की जाएगी। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि यात्रा के मद्देनजर पुलिस की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई हैं। करीब एक सप्ताह पहले पुलिस फोर्स को भी तैनात कर दिया गया था।

गढ़वाल रेंज कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि यात्रा के पिछले अनुभवों के आधार पर अधिक डिजिटल, सुरक्षित और सुविधायुक्त बनाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा मार्ग को 16 सुपर जोन, 43 जोन और 149 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में जिला पुलिस के साथ-साथ पीएसी, होमगार्ड और पीआरडी के जवानों को तैनात किया गया है

इनके अलावा एसडीआरएफ, एटीएस और बम निरोधक दस्ते और जल पुलिस की टीमें भी अलग-अलग जगहों पर तैनात रहेंगी। चारों धामों में और यात्रा मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर दिए गए हैं। भीड़ नियंत्रण ओर निगरानी के लिए ड्रोन भी विभिन्न स्थानों से निगरानी करेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थल और हाल्टिंग प्वाइंट भी बनाए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय ने जिन अधिकारियों को यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे उन सभी ने निरीक्षण पूरे कर सभी को दिशा निर्देशित कर दिया है। यातायात सुचारू रखने के लिए मार्गों पर बॉटल नेक, ब्लैक स्पॉट और लैंड स्लाइड जोन को चिह्नित कर वहां पर आवश्यक पुलिस बल व अन्य विभागों की टीमें तैनात कर दी गई हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top