Big breaking:-आपसी विवाद के बाद पत्नी पर किए चाकू से वार, उपचार के दौरान महिला की मौत, आरोपी पति गिरफ्तार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking:-आपसी विवाद के बाद पत्नी पर किए चाकू से वार, उपचार के दौरान महिला की मौत, आरोपी पति गिरफ्तार

आपसी विवाद के बाद पत्नी पर किए चाकू से वार, उपचार के दौरान महिला की मौत, आरोपी पति गिरफ्तार

आपसी विवाद के बाद पत्नी पर पति ने चाकू से वार कर दिए। महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई

जौलीग्रांट पाल मोहल्ले में आपसी विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से वार कर दिया। घायल महिला ने उपचार के दौरान जौलीग्रांट अस्पताल में दम तोड़ दिया। शुक्रवार शाम आपसी विवाद में पाल मोहल्ला में किराए पर रहने वाले आरोपी पति गोपाल (39) ने अपनी पत्नी प्रतिभा (30) को घायल कर दिया।

महिला को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान आज सुबह प्रतिभा की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी पति मूल रूप से पीलीभीत का रहने वाला है। वर्तमान में पति-पत्नी दोनों जौलीग्रांट पाल मोहल्ले में रहते थे। आरोपी पति मजदूरी करता है।

महिला के भाई विवेक द्वारा इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जौलीग्रांट पुलिस चौकी इंचार्ज चिंतामणि मैथानी ने कहा कि आरोपी पति ने अपनी पत्नी के पेट पर चाकू से दो बार वार किया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कहा कि मृतका के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पति को गिरफ्तार कर लिया गया है

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top