देहरादून : पुलिस चैकिंग के दौरान हो गई मुठभेड़
गोली लगने से एक बदमाश हुआ घायल
देहरादून पुलिस की चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोर के साथ मुठभेड़ हुई
जिसमें आरोपी घायल हो गया हैँ

पुलिस ने घायल शातिर चोर को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कराया
बताया जा रहा है कि डोईवाला-हर्रावाला क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला यही शातिर चोर था
सूचना पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने टैक्सी नंबर की गाड़ी को रोकना चाहा, लेकिन गाड़ी तेज रफ्तार में भागने लगी
पुलिस ने पीछा कर रोकने की कोशिश की तो गाड़ी छोड़ आरोपी भागने का प्रयास कर रहा था
वहीं भागते हुए शातिर चोर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी की टांग में गोली लगी और वह घायल हो गया
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





