Big breaking :-लखनौता चौराहे पर हादसा, पिकअप की चपेट में आकर कांवड़ लेकर पंजाब लौट रहे दो किशोरों की मौत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-लखनौता चौराहे पर हादसा, पिकअप की चपेट में आकर कांवड़ लेकर पंजाब लौट रहे दो किशोरों की मौत

लखनौता चौराहे पर हादसा, पिकअप की चपेट में आकर कांवड़ लेकर पंजाब लौट रहे दो किशोरों की मौत

 

हादसा झबरेड़ा के लखनौता चौराहे पर हुआ। पिकअप वाहन ने अचानक सड़क पर चल रहे दो किशोरों को टक्कर मार दी।

कांवड़ यात्रा के दौरान रुड़की में दर्दनाक हादसा हो गया। कांवड़ लेकर लौट रहे पंजाब के फिरोजपुर निवासी दो किशोरों की पिकअप वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। हादसा झबरेड़ा के लखनौता चौराहे पर हुआ। पिकअप वाहन ने अचानक सड़क पर चल रहे दो किशोरों को टक्कर मार दी। एक कांवड़ यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की उपचार के दौरान जान चली गई। एक घायल कांवड़ यात्री को हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे में मृतकों की पहचान हर्ष(16) व अस्मित(15) निवासी लालकुर्ती फिरोजपुर, पंजाब के रूप में हुई।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top