Big breaking :-1 जुलाई तक बन जाएगा बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-1 जुलाई तक बन जाएगा बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष

 

देहरादून भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चयन हेतु केंद्रीय मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। जो शीघ्र चुनाव प्रक्रिया की तिथियों निर्धारित होंगी और 1 जुलाई तक नए अध्यक्ष का चयन कर लिया जाएगा।

भाजपा प्रदेश चुनाव अधिकारी  खजान दास जानकारी दी कि पार्टी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उत्तराखंड में भी संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए केंद्रीय चुनाव अधिकारी की नियुक्ति की है। जिसमें केंद्रीय मंत्री और ईस्ट दिल्ली से लोकसभा सांसद श्री हर्ष मल्होत्रा को यह जिम्मेदारी दी गयी है। चूंकि अब तक प्रदेश में बूथ, मंडल और जिलाध्यक्षों का चयन प्रक्रिया संपन्न हो गई है। लिहाजा दिल्ली से आने वाले केंद्रीय चुनाव अधिकारी श्री मल्होत्रा प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के लिए निर्धारित 8 सदस्यों के नामों की चयन प्रक्रिया को संपन्न कराएंगे। केंद्र द्वारा जारी सूची के अनुसार श्री मल्होत्रा के अतिरिक्त महाराष्ट्र के लिए केंद्रीय मंत्री श्री किरण रिजजू और पश्चिमी बंगाल के लिए डॉ रविशंकर प्रसाद को जिम्मेदारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि केंदीय चुनाव अधिकारी की सहमति से शीघ्र अध्यक्ष पद के लिए नामांकन एवं अन्य तमाम प्रक्रिया के लिए तिथियों की घोषणा की जाएगी। संभवतः1 जुलाई तक नए प्रदेशाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top