UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-प्रीतम सिंह दिल्ली में क्या शिकायत करने गए या फिर तलब किए गए, कई चर्चाएं राजनैतिक गालियारे में

 

उत्तराखंड कांग्रेस में  गुटबाजी चरम पर पहुंचती जा रही है  कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर लगातार निशाना साध रहे हैं तीनों विधायक तिलकराज बेहड़ ने उधम सिंह नगर में जिला अध्यक्ष बनाए जाने मैं उनकी राय ना लेने  और गढ़वाल की उपेक्षा का सवाल खड़ा किया  तो पीछे-पीछे प्रीतम सिंह ने भी उनका समर्थन कर दिया और लगे हाथ प्रदेश प्रभारी पर भी कई आरोप जड़ दिए यहां तक कह दिया कि जिसे राजनीति का क ख ग घ भी नहीं आता उसे प्रदेश प्रभारी बनाया हुआ है.

 

वही प्रदेश प्रभारी के खास  प्रदेश अध्यक्ष करन महारा से प्रदेश प्रभारी  के खिलाफ बयान बाजी बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने भी कांग्रेस नेताओं को हद में रहने की ताकीद कर दी यहां तक कह दिया कि पार्टी  प्लेटफार्म से बाहर जाकर बयान ना दें  वही नाम न लेते हुए  सीधे तौर पर प्रीतम सिंह पर निशाना साधते हुए कह दिया हम पर वह लोग सवाल खड़े कर रहे हैं जिनको जब जिम्मेदारी मिली तो प्रदेश तक का दौरा नहीं कर सके

 

वही आज  प्रीतम सिंह एकाएक दिल्ली चले गए  उनके दिल्ली जाने से  चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है क्या प्रीतम सिंह को दिल्ली तलब किया गया है या फिर प्रीतम सिंह शिकायत करने दिल्ली गए हैं  यह बातें राजनीतिक गलियारों में तैर रही है  हालाकी प्रीतम सिंह खेमे की माने तो  प्रीतम सिंह दिल्ली में  कांग्रेस के बड़े नेता जितेंद्र भंवर सिंह  और दिग्विजय सिंह से मुलाकात करने गए दोनों से एक कई दिनों से वह मिलना चाह रहे थे  आज उन्हें समय मिला तो वह दिल्ली उनसे मिलने गए हैं

 

हालांकि प्रीतम सिंह से भी संपर्क करने की कोशिश की गई  तो पता चला प्रीतम सिंह अपना फोन  उत्तराखंड निवास में ही छोड़कर गए हैं  ऐसे में  उनकी दिल्ली दौरे की कहानी और दिलचस्प हो जाती है

 

ऐसे में माना जा रहा है कि  आने वाले दिनों में कांग्रेस की यह बढ़ती गुटबाजी कुछ अलग रंग भी ले सकती है

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top