Big breaking :-दून पुलिस कप्तान के निर्देशन में महिला एवं बाल अपराधों के विरूद्ध दून पुलिस का आपरेशन प्रहार जारी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-दून पुलिस कप्तान के निर्देशन में महिला एवं बाल अपराधों के विरूद्ध दून पुलिस का आपरेशन प्रहार जारी

 

*आपरेशन प्रहार:*

*दून पुलिस कप्तान के निर्देशन में महिला एवं बाल अपराधों के विरूद्ध दून पुलिस का आपरेशन प्रहार जारी*

*नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

*थाना प्रेम नगर*

वादी निवासी प्रेम नगर द्वारा थाना प्रेम नगर पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी नाबालिक पुत्री घर से बिना बताए कही चली गई है। जिसे खोजने का काफी प्रयास किया गया लेकिन वो कहीं नहीं मिली। प्रार्थना पत्र के आधार पर *थाना प्रेम नगर पर मु0अ0स0 – 77/2026, धारा- 137(2) बीएनएस* का अभियोग पंजीकृत किया गया।
वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम मे प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नाबालिग की बरामदगी हेतु थाना प्रेमनगर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा नाबालिग के घर तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। साथ ही नाबालिग के रिश्तेदारों तथा जान पहचान वाले लोगो जानकारी के दौरान नाबालिग को गोविंदा नाम के एक व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुई। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से अभियुक्त की लोकेशन अलीगढ उत्तर प्रदेश में होने के समबन्ध में जानकारी मिली। जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक: 21-04-25 को दबिश देते हुए अभियुक्त गोविंदा को अलीगढ उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से नाबालिग को बरामद किया गया, नाबालिग द्वारा अपने बयान में बताया गया कि अभियुक्त गोविंदा उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले आया था तथा अभियुक्त द्वारा नाबालिग के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया। नाबालिग के बयानों के आधार पर अभियोग में धारा 64 बीएनएस तथा 3/ 4 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* गोविंदा पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम महगोरा थाना बिसावा जनपद अलीगढ़ उम्र 19 वर्ष

*पुलिस टीम: -*
1- म0अ0उ0नि0 शोभा मेहता
2- कां0 रोबिन सिंह

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top