Big breaking :-UKSSSC क़ो STF ने सौपे नकलचियों के नाम, जानिए कितनी हैं संख्या, इनकी सूची भी होगी जारी UKPSC पहले कर चुका हैं नकलचियों की लिस्ट जारी - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-UKSSSC क़ो STF ने सौपे नकलचियों के नाम, जानिए कितनी हैं संख्या, इनकी सूची भी होगी जारी UKPSC पहले कर चुका हैं नकलचियों की लिस्ट जारी

यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले में अभ्यर्थियों के नाम की आयोग को सौंपे, इतने परीक्षाओं के खरीदे थे पेपर

यूकेएसएसएससी- UKSSSC भर्ती घोटाले की जांच कर रही एसटीएफ ने नकलचियों की अधिकारिक लिस्ट आयोग को सौंप दी है। इसमें तीन भर्ती परीक्षाओं में पेपर खरीदने वाले 140 अभ्यर्थियों के नाम शामिल है। जांच में पता चला है कि कुछ अभ्यर्थियों ने नकल माफिया से दो-दो परीक्षाओं के पेपर खरीदे।

 

 

भर्ती घपले की जांच कर रही एसटीएफ ने पूर्व में स्नातक स्तरीय, वन दरोगा और सचिवालय सुरक्षा भर्ती परीक्षा में पेपर खरीदने वालों की सिर्फ संभावित संख्या ही आयोग को बताई थी। इस कारण आयोग इन आरोपियों पर आगामी परीक्षा से रोक नहीं लगा पा रहा था। अब जांच एजेंसी ने इसी सप्ताह भर्ती वार पेपर खरीदने वाले आरोपियों के नाम आयोग को सौंप दिए हैं।

 

 

इसमें स्नातक स्तरीय भर्ती में 118, सचिवालय सुरक्षा में 07 और वन दरोगा में पेपर खरीदने वाले 15 नाम शामिल हैं। आयोग के सचिव एसएस रावत ने इसकी लिस्ट मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि अब आयोग इन्हें नोटिस भेजकर विधिवत रोक लगाने की कार्रवाई करेगा। सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी ने अभी आंतरिक रिपोर्ट ही सौंपी है, एजेंसी ने फाइनल जांच के बाद इस संख्या में बढ़ोतरी की भी संभावना जताई है।लोक सेवा आयोग सार्वजनिक कर चुका है नाम इधर, लोक सेवा आयोग पहले ही पटवारी और जेई भर्ती में नकल के आरोपी 56 अभ्यर्थियों की लिस्ट सार्वजनिक कर चुका है

 

 

आयोग 10 फरवरी को ही अपनी वेबसाइट पर आरोपियों के नाम और रोल नंबर की जानकारी सार्वजनिक करते हुए, इन्हें प्रतिबंधित करने का नोटिस जारी कर चुका है। आयोग की लिस्ट ‘अनुसार पटवारी भर्ती में 44 आरोपियों की पहचान हुई है, इसमें चार महिला अभ्यर्थी शामिल हैं, जबकि जेई भर्ती में चिह्नित कुल 12 आरोपियों में से एक महिला शामिल है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top