Big breaking :-UKSSSC: तीन मई को होने वाली 18 विभागों की समूह-ग भर्ती परीक्षा स्थगित, अब नई तिथि का इंतजार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-UKSSSC: तीन मई को होने वाली 18 विभागों की समूह-ग भर्ती परीक्षा स्थगित, अब नई तिथि का इंतजार

UKSSSC: तीन मई को होने वाली 18 विभागों की समूह-ग भर्ती परीक्षा स्थगित, अब नई तिथि का इंतजार

आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, समूह ‘ग’ के 57 पदों पर सीधी भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की जानी थी। हालांकि, अपरिहार्य कारणों के चलते परीक्षा को अगली सूचना तक टाल दिया गया है।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 18 विभागों में अलग-अलग 57 समूह-ग पदों पर भर्ती की परीक्षा स्थगित कर दी है। यह परीक्षा तीन मई को होनी थी। अब इसकी नई तिथि जारी की जाएगी।

 

आयोग ने तीन दिसंबर 2025 को इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इसके तहत विधि सहायक के दो, शोध अधिकारी के एक, साहसिक खेल अधिकारी के चार, कैमरामैन व फोटोग्राफर के एक-एक, कनिष्ठ कैमरामैन के चार, मनोवैज्ञानिक के दो, पर्यटन अधिकारी, कंप्यूटर प्रोग्रामर, मानचित्रकार के एक-एक, सर्वेक्षक के छह, प्राविधिक सहायक, प्रशिक्षक, कलाकार, फोटोकॉपी मशीन ऑपरेटर, प्रोजेक्शनिस्ट और लाइनमैन के एक-एक और सहायक बोरिंग टेक्नीशियन के 27 पद मिलाकर कुल 57 पदों पर भर्ती की जानी थी।

आयोग ने भर्ती परीक्षा की तिथि तीन मई तय की थी लेकिन चार दिन पहले परीक्षा स्थगित कर दी गई। आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल ने इसके पीछे अपरिहार्य कारण बताते हुए जल्द ही नई तिथि जारी करने का आदेश जारी किया है।

आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया का कहना है कि ये पद अलग-अलग विभागों के अलग प्रकृति के हैं। 70 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने कई-कई पदों के लिए आवेदन किया है। ऐसे में एक परीक्षा संभव नहीं है। लिहाजा, तकनीकी तौर पर इसका निर्णय लेने के बाद जल्द तिथि जारी करेंगे। बाकी परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर ही होंगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top