UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-आज आसमान में दिखेगा अनोखा नजारा, जानिए आज क्या होने जा रही खगोलीय घटना

 

 

मंगलवार को आकाश में होगी अद्भुत खगोलीय घटना, दुनिया की 90 प्रतिशत आबादी के लिए होगा ब्लैक आउट

साल में एक रात ऐसी भी आती है जब दुनिया की अधिकांश आबादी वाला क्षेत्र एक पल के लिए अंधेरे का सामना कर रहा होगा। वैज्ञानिकों ने रात के अंधकार के इस समय को वैश्विक अंधकार का क्षण कहा है।साल में एक रात ऐसी भी आती है, जब दुनिया की अधिकांश आबादी वाला क्षेत्र एक पल के लिए अंधेरे का सामना कर रहा होगा।

इस बार यह रात छः दिसंबर को होगी। इस दौरान दुनिया के लगभग 90 प्रतिशत आबादी क्षेत्र रात का अंधेरा छाया होगा। यह मात्र पलभर का समय होगा।भारतीय तारा भौतिकी संस्थान बंगलुरु के रिटायर्ड खागिलविद प्रो आरसी कपूर ने बताया कि एशिया, अफ्रीका व यूरोप का अधिकांश हिस्से में रात हो रही होगी और सर्वविदित है कि दुनिया की अधिकांश आबादी इन्ही महाद्वीपों में निवास करती है।जिस समय यह वक्त आएगा, उस समय भारतीय समय अनुसार रात का 1:26 बज रहा होगा। वैज्ञानिकों ने रात के अंधकार के इस समय को वैश्विक अंधकार का क्षण कहा है।सूर्य की रोशनी में होंगे दुनिया के कुछ हिस्से
हांलाकि इस समय दुनिया के कुछ हिस्से सूर्य की रोशनी में होंगे। इन क्षेत्रों में अमेरिका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश भाग शामिल होंगे। आबादी के हिसाब से इन क्षेत्रों में दुनिया की सबसे कम आबादी है। वैज्ञानिकों ने कुछ महीने पहले आबादी वाले क्षेत्र में दिन की रोशनी का कंप्यूटर के जरिए पता लगाया।

अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान सूचना नेटवर्क केंद्र से एकत्र किया यह डेटा
यह आंकड़े कोलंबिया विश्वविद्यालय में वैज्ञानिकों ने अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान सूचना नेटवर्क केंद्र से यह डेटा एकत्र किया। तब दिन की आधिकांश रोशनी का पता चला कि आठ जुलाई को दुनिया के सबसे अधिक हिस्से में सूर्य की रोशनी पड़ती है। जिसके चलते यही से विश्व के अधिकांश हिस्से में रात के अंधेरे का पता लगाया गया।वरिष्ठ खगोल विज्ञानी का कहना कि यह स्वाभाविक

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 गूगल न्यूज़ ऐप पर फॉलो करें


अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -

👉 www.thetruefact.com

👉 www.thekhabarnamaindia.com

👉 www.gairsainlive.com

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top