Big breaking :-गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के लिए सरकार ने एक कदम और आगे बढ़ाया है - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के लिए सरकार ने एक कदम और आगे बढ़ाया है

गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के लिए सरकार ने एक कदम और आगे बढ़ाया है।

भराड़ीसैंण परिसर में मीडिया कर्मियों के लिए एक अलग भवन का निर्माण किया जा रहा है।

अब विधायकों और अधिकारियों की तरह ही भराड़ीसैंण में पत्रकारों के रहने के लिए स्थाई व्यवस्था होने जा रही है। यह एक अच्छी खबर है।

अब पत्रकारों को कालेश्वर से अप डाउन नहीं करना पड़ेगा और पत्रकार साथियों को सदन की रिपोर्टिंग करने के लिए और अधिक समय मिलेगा।

सरकार के इस कदम को मैं इसलिए भी महत्वपूर्ण मानता हूं कि अगर पत्रकारों को भराड़ीसैंण में ही रहने का मौका मिला तो वह सरकार की तमाम योजनाओं को विस्तार के साथ आमजन मानस के सामने रख पाएंगे।

निश्चित रूप से इसका फायदा राज्य के आम नागरिकों के साथ ही सरकार को भी होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top