Big breaking :-ऋषिकेश:-लक्कड़घाट में ओवरलोड ट्रक ने मचाई तबाही, मकान क्षतिग्रस्त — स्थानीय जनता में रोष। - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-ऋषिकेश:-लक्कड़घाट में ओवरलोड ट्रक ने मचाई तबाही, मकान क्षतिग्रस्त — स्थानीय जनता में रोष।

ऋषिकेश:-लक्कड़घाट में ओवरलोड ट्रक ने मचाई तबाही, मकान क्षतिग्रस्त — स्थानीय जनता में रोष।

ऋषिकेश के लक्कड़घाट क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब एक ओवरलोड सीमेंट ट्रक ढलान पर नियंत्रण खो बैठा और तेजी से फिसलता हुआ एक आवासीय घर से टकरा गया। हादसे में मकान को गंभीर क्षति पहुंची, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

 

मामला लक्कड़घाट स्थित हनुमान मंदिर के पास का है। जहां ट्रक के मकान से टकराने से दीवारों और छतों को भारी नुकसान हुआ। जिससे स्थानीय निवासियों में भय और आक्रोश का माहौल है। घटनास्थल के पास एक प्रमुख धार्मिक स्थल हनुमान मंदिर भी स्थित है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। ऐसी घटनाएं न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती हैं, बल्कि धार्मिक भावनाओं को भी आहत करती हैं। स्थानीय निवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनजीत सिंह राठौर ने बताया कि यह हादसा प्रशासन की लापरवाही और ओवरलोड वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही का परिणाम है। उन्होंने मांग की है कि घटना की निष्पक्ष जांच हो, ट्रक चालक और मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा मिले और भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए सुरक्षा उपाय किए जाएं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top