Big breaking :-डीएम के आदेश पर खुला रास्ता; सड़क कराई कब्जामुक्त - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-डीएम के आदेश पर खुला रास्ता; सड़क कराई कब्जामुक्त

 

डीएम के आदेश पर खुला रास्ता; सड़क कराई कब्जामुक्त

नगर निगम की सड़क पर प्रॉपर्टी डीलर ने कब्जा कर बनाई दीवार; जिला प्रशासन का चला डोजर सड़क हुई कब्जा

मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं डीएम के निर्देशन में अवैध कब्जो; अतिक्रमण पर जिला प्रशासन का सख्त एक्शन जारी

देहरादून , जनपद में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा लगातार सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई गतिमान है।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में चकतुनवाला निवासियों, द्वारा प्रस्तुत शिकायत के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में तहसीलदार सदर सुरेंद्र देव द्वारा राजस्व निरीक्षक माजरा एवं शिकायतकर्ताओं की उपस्थिति में मौके पर स्थलीय निरीक्षण कर जांच आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित की गई थी।
जिलाधिकारी द्वारा आदेशित किया गया कि मार्ग पर अनाधिकृत रूप से निर्मित दीवार को तत्काल हटवाना सुनिश्चित किया जाए।

अतिक्रमण नगर निगम की सड़क पर होने के फलस्वरुप अनाधिकृत रूप से निर्मित दीवार को हटवाने की कार्रवाई हेतु राजस्व विभाग के साथ ही नगर निगम देहरादून के अधिकारियों को निर्देशित किया गया ।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राजस्व एवं नगर निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक समस्त आवश्यक संसाधनों एवं पुलिस बल के साथ निर्धारित समय पर मौके पर उपस्थित होकर मार्ग से अनाधिकृत दीवार को हटाया गया।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने निर्देश दिए हैं कि जनपद में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा सार्वजनिक मार्गों पर अवैध कब्जों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top